फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly enrolled in college to cancel protest

बरेली कालेज में दाखिला रद्द करने का विरोध

Sun, 07 Feb 2016 02:29 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 07 Feb 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
Bareilly enrolled in college to cancel protest
बरेली। बरेली कॉलेज के छात्रनेताओं ने दाखिला निरस्त करने का विरोध किया। उन्होंने प्राचार्य को घेरकर दाखिले वापस लेने की मांग की। कहा कि छात्रनेताओं का नाम लेकर बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में प्राचार्य की ओर से 69 छात्रों के दाखिले निरस्त करने के आदेश के बाद से सभी सक्ते में हैं। हालांकि प्राचार्य छुट्टी पर चले गए हैं लेकिन छात्रनेता शांत होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को छात्रनेता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव का घेराव करने के लिए प्राचार्य ऑफिस पहुंचे। इसमें विद्यार्थी परिषद, समाजवादी छात्र सभा, निर्दल छात्र एकता सहित अन्य संगठनों के छात्रों ने प्राचार्य से कहा कि फर्जी दाखिलों के मामले में छात्रनेताओं का नाम लिया जा रहा है। यह गलत है। दूसरे दाखिले में छात्रों का क्या दोष है? उनका भविष्य क्यों बर्बाद किया जा रहा है? बरेली कॉलेज इन छात्रों का प्रवेश वापस ले और गलत प्रवेश करने वाले लोगों पर कार्रवाई करें। इसमें सिर्फ कर्मचारी पर ही कार्रवाई नहीं, बल्कि अधिकारियों को भी चिह्नित किया जाना चाहिए। हंगामा करने वालों में सछास जिलाध्यक्ष हृदेश यादव, रोहित यादव, अवनीश चौबे आदि शामिल रहे।     
विज्ञापन



आईएमसी ने भी जताया विरोध
बरेली। बरेली कालेज में दाखिले रद्द किए जाने का आईएमसी ने भी विरोध किया है। इस मुद्दे पर कचहरी स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय महासचिव हाजी मोहम्मद इकबाल ने कहा कि बरेली कालेज 69 छात्र छात्राओं के दाखिले रद्द कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। मंच संचालन शाहिद खां ने किया। इसमें कृष्ण सिंह, वकील खां, हाफिज शराफत, मुनव्वर, ज्ञानी कश्यप व अतीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed