{"_id":"6269b5d5db6b940f577499ee","slug":"bareilly-eight-trains-canceled-for-coal-supply-priority-will-be-given-to-goods-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली : कोयला आपूर्ति के लिए आठ ट्रेनें निरस्त, मालगाड़ियों को जी जाएगी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली : कोयला आपूर्ति के लिए आठ ट्रेनें निरस्त, मालगाड़ियों को जी जाएगी प्राथमिकता
Thu, 28 Apr 2022 02:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 Apr 2022 02:59 AM IST
सार
कोयला संकट के साथ ही बिजली आपूर्ति के संकट को देखते हुए रेल प्रशासन भी अपने स्तर पर काम कर रहा है। मुरादाबाद मंडल की आठ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। कोयले की आपूर्ति वाली मालगाडिय़ों को प्राथमिकता दी जा सके।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे कोयला आपूर्ति
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोयले का संकट गहरा रहा है और इसका असर देश के अलग-अलग राज्यों में बिजली संकट के तौर पर देखने को मिल रहा है। अलग-अलग राज्यों से बिजली कटौती को लेकर खबरें सामने आ रही है। प्रदेश में 20 हजार मेगावॉट के सापेक्ष 18 से 19 हजार मेगावॉट बिजली ही मिल रही है। अब इस कोयला संकट के साथ ही बिजली आपूर्ति के संकट को देखते हुए रेल प्रशासन भी अपने स्तर पर काम कर रहा है। मुरादाबाद मंडल की आठ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। कोयले की आपूर्ति वाली मालगाडिय़ों को प्राथमिकता दी जा सके।
विज्ञापन
मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) सुधीर सिंह ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु आने के कारण बिजली की खपत अत्यधिक बढ़ गई है। इसके साथ ही बिजली घरों में भी कोयले की कमी हो रही है। बिजली घरों तक कोयले की निर्बाध रुप से आपूर्ति करने के लिए रेल प्रशासन की ओर से भी काम किया जा रहा है। सीनियर डीसीएम ने बताया कि कोयले की सुगम व तीव्र गति से कोयला ले जाने वाली मालगाडिय़ों को प्राथमिकता दी जा रही है। जिसके कारण आठ ट्रेनों को अग्रिम आदेशो तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
यात्रियों को होगी परेशानी, पूरी रकम मिलेगी वापस
रेल प्रशासन द्वारा जिन आठ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। उसको लेकर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पढ़ेगा। हालांकि यात्रियों को पूरी रकम रिफंड में मिलेगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि यात्रियों की परेशानी स्वाभाविक है लेकिन रेल प्रशासन द्वारा लिया गया फैसले देश भर में बिजली संकट को देखकर ही लिया गया है। जो अति महत्वपूर्ण है। इसके अलावा जिन यात्रियों के निरस्त ट्रेनों में टिकट आईआरसीटीसी के माध्यम से बुक किए गए है। उनके खातों में अपने आप ही बिना कैंसेलेशन के रकम वापस आ जाएगी। वहीं जिन यात्रियों के टिकट विंडो से कराए गए है। वह किसी भी स्टेशन से जाकर टिकट कैंसल करा सकते है और उनको बिना पैसे कटे टिकट की पूरी रकम मिल जाएगी।
विज्ञापन
यह ट्रेन की गई है अग्रिम आदेशों तक निरस्त
ट्रेन नंबर- कहां से कहां को- निरस्त
- 14308- बरेली- प्रयागराज संगम- 28 अप्रैल से निरस्त
- 14307- प्रयागराज संगम- बरेली- 29 अप्रैल से निरस्त
- 22453- लखनऊ- मेरठ- 28 अप्रैल से
- 22454- मेरठ- लखनऊ- 29 अप्रैल से
- 04380- बरेली- रोजा- 28 अप्रैल से
- 04379- रोजा- बरेली- 29 अप्रैल से
- 05331- काठगोदाम-मुरादाबाद- 28 अप्रैल से
- 05332- मुरादाबाद-काठगोदमा- 28 अप्रैल से