{"_id":"5a3977e74f1c1b6e468bb9a0","slug":"bareilly-dropped-bhiwani-in-penalty-shootout","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेनल्टी शूट आउट में बरेली ने भिवानी को किया धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेनल्टी शूट आउट में बरेली ने भिवानी को किया धराशायी
बरेली।
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
हाकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मेजबानी में खेली जा रही नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी वुमन टूर्नामेंट में पहले दिन नॉक आउट में कई रोमांचक मुकाबले हुए। कश्मीर यूनिवर्सिटी के न पहुंचने से रुहेलखंड विश्वविद्यालय वॉक ओवर लेते हुए चौधरी बंशी लाल यूनिवर्सिटी भिवानी से भिड़ा। मैच का नतीजा 1-1 की बराबरी के बाद पेनल्टी शूट आउट से निकला। इसमें विवि के खिलाड़ियों ने हॉकी स्टिक का जादू दिखाकर मुकाबला 4-3 से अपने नाम कर लिया।
हाफ टाइम तक दोनों टीम गोल के लिए जद्दोजहद करती रहीं पर दोनों का स्कोर शून्य रहा। मैच में रोमांच तीसरे क्वार्टर में आया जब रुहेलखंड विश्वविद्यालय की संध्या ने शानदार गोल दागा। उसके बाद भिवानी की टीम ने भी जवाब दिया और तीसरे क्वार्टर के आखिरी कुछ मिनटों में आक्रामक खेल दिखाते हुए स्कोर की बराबरी कर ली। आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल के लिए जोर तो पूरा लगाया। कुछ मौके भी आए पर खिलाड़ी उनको गोल में तब्दील नहीं कर पाए। मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। मुकाबले का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकला। दोनों टीमों को पांच-पांच मौके मिले। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की तरफ से संध्या, कैप्टन शिल्पी निरंकारी, शिल्पी चौधरी, शिवानी ने गोल किए। एक खिलाड़ी गोल नहीं कर पाई। विभानी की तरफ से दो खिलाड़ी ही पेनल्टी शूट आउट का फायदा उठा पाए। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की गोल कीपर हिना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भिवानी के खिलाड़ियों को गोल करने का मौका नहीं दिया। अब विवि की टीम बुधवार को क्वार्टर फाइनल में गुरु नानक देव विवि अमृतसर से भिड़ेगी। बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे, जिसमें पिछले साल नॉर्थ जोन की विजेता, उप विजेता, तीसरे और चौथे नंबर की टीम सीधे उतरेगी।
नेशनल खिलाड़ी हरदीप के आगे नहीं टिक सकी मेरठ की टीम
हॉकी प्रतियोगिता में कुछ टीमों में ऐसे भी खिलाड़ी खेल रहे हैं जो भारतीय टीम से मैच खेल चुके हैं। ऐसी ही खिलाड़ी हैं गुरु ग्रंथ साहिब विवि पंजाब की हरदीप कौर जो 2014 में भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा रहते हुए स्काटलैंड में टेस्ट सीरीज भी खेल चुकी हैं। बरेली कॉलेज के मैदान पर हुए नॉक आउट मुकाबले में हरदीप ने अपने दम पर टीम को जीत दिला दी। सीसीएस मेरठ की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। हरदीप ने अकेले तीन गोल दागे। एक गोल नाहिदा ने किया। इस तरह टीम ने 4-0 से जीत दर्ज की। पंजाब की टीम को चौधरी देवी लाल टीम के न आने से वॉक ओवर भी मिला था। अब पंजाब की टीम क्वार्टर फाइनल में है और बुधवार को कुरुक्षेत्र विवि से भिड़ेगी।
विज्ञापन
पंजाब के आगे नैनीताल पस्त
हॉकी में पंजाब के खिलाड़ियों का हर बार नॉर्थ जोन में जलवा रहा है। उनकी हॉकी स्टिक का जादू इस बार भी देखने को मिला। बरेली कॉलेज के मैदान पर खेले गए पंजाब विवि चंडीगढ़ और कुमाऊं विवि नैनीताल के बीच का मुकाबला एक तरफा रहा। मैदान पर यही लग रहा था कि पंजाब के खिलाड़ी गोल पर गोल दागे जा रहे हैं और नैनीताल के खिलाड़ी उनकी हॉकी स्टिक देख रहे हैं। चंडीगढ़ की टीम ने ताबड़तोड़ 13 गोल दागकर प्रतियोगिता के पहले दिन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
मैच के परिणाम
डीयू ने हिमाचल विवि शिमला को 3-0 से हराया
डीयू ने डॉ. आरएमएल अवध यूनिवर्सिटी को 6-0 से हराया
पंजाब विवि चंडीगढ़ ने कुमाऊं विवि नैनीताल को 13-0 से हराया
रुहेलखंड विवि ने चौधरी वंशी लाल विवि भिवानी को 5-3 से हराया
श्री गुरु ग्रंथ साहिब विवि पंजाब ने सीसीएस मेरठ को 4-0 से हराया
लखनऊ विवि ने गढ़वाल विवि को 4-1 से हराया
छह टीमों को मिला वॉक ओवर
सीजेएम विवि कानपुर को इंदिरा गांधी विवि मीरपुर रेवाड़ी पर
चौधरी वंशी लाल विवि भिवानी को जम्मू विवि कश्मीर पर
रुहेलखंड विवि को कश्मीर विवि पर
सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ को एएमयू पर
गुरु ग्रंथ साहिब पंजाब को चौधरी देवीलाल विवि सिरसा पर
डॉ. बीआर अंबेडकर विवि आगरा को लवली विवि जालंधर पर
आज के क्वार्टर फाइनल मुकाबले
पंजाब विवि चंडीगढ़ बनाम अंबेडकर विवि आगरा
सीजेएम कानपुर बनाम डीयू
कुरुक्षेत्र बनाम श्री गुरू ग्रंथ साहिब विवि पंजाब
महर्षि दयानंद विवि रोहतक बनाम सीजेएम कानपुर और डीयू के मुकाबले की विजेता टीम से
गुरु नानक देव विवि अमृतसर बनाम रुहेलखंड विश्वविद्यालय
पंजाब विवि पटियाला बनाम पंजाब विवि चंडीगढ़ और अंबेडकर विवि आगरा के मैच के विजेता से