फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly dominates the race for PM Award, makes place in top-40

Bareilly News: पीएम अवार्ड की दौड़ में बरेली का दबदबा, टाप-40 में बनाई जगह

Wed, 21 Jan 2026 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bareilly dominates the race for PM Award, makes place in top-40
समग्र विकास के दम पर पुरस्कार की रेस में बरेली शामिल
विज्ञापन


बरेली। प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार-2025 की समग्र जिला विकास श्रेणी में बरेली जिले का चयन स्क्रीनिंग स्तर पर हो गया है। जिले में बुनियादी सुविधाओं से लेकर सामाजिक, सांस्कृतिक और रोजगारोन्मुख पर्यटन योजनाओं में हुए बदलाव की वजह से यह उपलब्धि हासिल हुई है। योजना में देशभर के 513 जिलों से प्राप्त आवेदनों में से केवल 40 जिलों को इस श्रेणी में चुना गया है। यूपी से बरेली, हमीरपुर, हाथरस और संभल को अवसर मिला है।
डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री पुरस्कार की श्रेणी में जिले का मूल्यांकन हर घर जल योजना, पीएम आवास योजना (ग्रामीण-शहरी), आयुष्मान भारत, मिशन इंद्रधनुष, पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण-2.0, जैसी 11 योजनाओं के क्रियान्वयन के आधार पर हुआ है। डीएम ने कहा कि बरेली में इन योजनाओं को सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि इन्हें लाभार्थियों तक पहुंचाने पर फोकस रहा है। पेयजल आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य सुरक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, स्वरोजगार और ऊर्जा जैसी जरूरतों में जिले ने संतुलित प्रगति दिखाई है। डीएम ने बताया कि बरेली के सामने अगला और निर्णायक चरण है। संवाद
विज्ञापन

-----
आज स्क्रीनिंग कमेटी के सामने डीएम देंगे प्रस्तुति
डीएम ने बताया कि बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष प्रस्तुतीकरण होगा। जिला प्रशासन को 15 मिनट में अपने कामकाज का खाका रखना है। 10 मिनट का प्रेजेंटेशन और पांच मिनट सवाल-जवाब को दिए जाएंगे। इस समय में गवर्नेंस, क्वांटिटेटिव और क्वालिटेटिव पैरामीटर के साथ जिले में अपनाए गए नवाचार और जमीनी बदलाव को सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed