फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: District hospital electricity shut off for hours amid minister meeting

बरेली : गरीब कल्याण..! मंत्री की बैठक के बीच जिला अस्पताल की बिजली घंटों बंद

Tue, 14 Jun 2022 02:16 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 14 Jun 2022 02:16 PM IST
सार

गरीब कल्याण जनसभा संबोधित करने आए मंत्री कलक्ट्रेट में बैठक ले रहे थे। कलक्ट्रेट जिला अस्पताल की लाइन  से जोड़ दी अपने दफ्तर की बिजली जिस कारण दोपहर 12 से तीन बजे तक नहीं दी गई सप्लाई।

विज्ञापन
Bareilly: District hospital electricity shut off for hours amid minister meeting
बरेली रेलवे स्टेशन। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

विस्तार

गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करने आए कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण की बैठक में बिजली कहीं एक पल के लिए भी गुल न हो जाए, इसके लिए अफसरों के निर्देश पर घंटों तक जिला अस्पताल की बिजली सप्लाई बंद रखी गई। दोपहर तीन बजे मंत्री की बैठक निपटने के बाद सुबह आठ बजे से गुल बिजली की सप्लाई चालू की गई। दरअसल, जिला अस्पताल की अंदरूनी अंडरग्राउंड एलटी लाइन में सोमवार सुबह आठ बजे फाल्ट हो गया था। 
विज्ञापन


चूंकि इस लाइन की देखभाल की जिम्मेदारी जिला अस्पताल के टेक्नीशियनों पर ही है, लिहाजा फाल्ट को ढूंढकर ठीक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ही पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को फोन कर जिला अस्पताल फीडर पर सप्लाई बंद करने का अनुरोध किया गया था। इसके बाद इस फीडर पर सप्लाई बंद कर दी गई थी। जिला अस्पताल के टेक्नीशियनों ने फाल्ट ढूंढकर दोपहर 12 बजे उसे ठीक करने के बाद फीडर पर सप्लाई चालू करने को कहा लेकिन इस बीच मौके का फायदा उठाते हुए पावर कॉरपोरेशन के अफसरों ने 132 केवी सबस्टेशन से जिला अस्पताल की लाइन को कलक्ट्रेट से जोड़ दिया था जहां जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। 
विज्ञापन


कलक्ट्रेट को दोहरी सप्लाई देने के पीछे मंशा यह थी कि प्रभारी मंत्री की बैठक के दौरान एक मिनट को भी बिजली ट्रिप न हो। मंत्री की बैठक के चक्कर में जिला अस्पताल की लाइन ठीक होने के बावजूद बिजली की सप्लाई चालू नहीं हो पाई। दोपहर तीन बजे के बाद 132 केवी स्टेशन से जिला अस्पताल की लाइन से कलक्ट्रेट की सप्लाई बंद करके उसे दोबारा जिला अस्पताल से जोड़ा गया। तब कहीं जिला अस्पताल में बिजली की सप्लाई चालू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री की बैठक का हवाला दिया तो सीएमओ भी बोले- कोई बात नहीं
कलक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री की बैठक के बीच ही दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल की लाइन जोड़ने के लिए कहा गया तो पावर कॉरपोरेशन के अफसर पशोपेश में पड़ गए। लाइन को हटाने और जोड़ने में कुछ समय के लिए कलक्ट्रेट की भी सप्लाई भी बंद हो सकती थी लिहाजा उन्होंने फोन पर बात कर यह समस्या सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह को बताई। उनसे अनुरोध किया कि अगर कुछ समय के लिए जिला अस्पताल में बगैर बिजली के काम चल सकता हो तो काम चला लिया जाए। सीएमओ के हामी भरने के बाद पावर कॉरपोरेशन के अफसर बेफिक्र हो गए। बैठक खत्म हुई तो जिला अस्पताल की लाइन जोड़ी गई।

बीबीजी की मस्जिद के पास भी सात घंटे बिजली गुल
सोमवार सुबह सात बजे बीबीजी की मस्जिद के पास लगे 400 केवी ट्रांसफार्मर में फाल्ट से बिजली गुल हो गई। दोपहर दो बजे ट्रांसफार्मर बदलने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। इसके साथ इज्जतनगर क्षेत्र में जंपर फटने के कारण लगभग छह घंटे तक बिजली गुल रही। साहूकारा में भी लोकल फाल्ट के कारण तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इनके अलावा पुराना शहर, सुभाषनगर, सिविल लाइंस और कुतुबखाने में ट्रिपिंग से लोग दिन भर परेशान रहे।

दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल की लाइन ठीक हो गई थी लेकिन एक ही वे से सप्लाई की वजह से लाइन बदलने पर कलक्ट्रेट में कुछ समय के लिए बिजली गुल हो सकती थी। इसी कारण उच्चाधिकारियों के निर्देशपर बैठक खत्म होने का इंतजार किया गया। - गौरव शर्मा, एसडीओ कुतुबखाना



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed