{"_id":"6acbf5296ebb36d4890473ea","slug":"bareilly-dhamaka-registers-a-magnificent-victory-thanks-to-himanshus-innings-bareilly-news-c-4-bly1015-985859-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हिमांशु की पारी से बरेली धमाका ने दर्ज की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हिमांशु की पारी से बरेली धमाका ने दर्ज की शानदार जीत
Mon, 12 Oct 2026 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दिवंगत प्रो. श्याम बिहारी स्मृति स्टेडियम अंडर-19 प्रीमियर लीग के अंतर्गत रविवार को बरेली धमाका और बरेली झुमका जॉइंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। बरेली धमाका ने 18 रनों से मैच जीत लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरेली धमाका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 196 रनों का स्कोर बनाया। हिमांशु गंगवार ने सर्वाधिक 77 रनों की पारी खेली। गर्व राज ने 41, फैजान जाफरी ने 34 और विजय मौर्य ने 30 रनों का योगदान दिया। झुमका जॉइंट्स के विक्की ने तीन और रितेश, आराध्य व नमन ने एक-एक विकेट झटका।
जवाबी पारी में झुमका जॉइंट्स के खिलाड़ी 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना सके। विक्की ने 70 और विपिन कुमार ने 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, बरेली धमाका के फैजान जाफरी और रियांश ने दो-दो विकेट झटके। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हिमांशु गंगवार को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मैच से पहले उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ खिलाड़ी मोहम्मद कमर, प्रशांत पांडेय और मोहम्मद चमन आदि अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टूर्नामेंट के आयोजक नितेश भारद्वाज ने बताया कि लीग मैचों के परिणामों के आधार पर पूल की दो शीर्ष टीमें (नाथ नगरी और तूफानी टाइगर्स) सोमवार दोपहर 12:30 बजे फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। इस दौरान मोहम्मद यूसुफ, नाजिम अली, सैयद सानू, अनुज शर्मा, अमन कुमार, अभिषेक, निखिल आदि मौजूद रहे।