{"_id":"684dea62fe73ee6d35045af9","slug":"bareilly-delhi-passenger-arrived-three-hours-late-special-train-made-us-wait-for-10-hours-bareilly-news-c-4-lko1064-662528-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन घंटे देरी से आई बरेली-दिल्ली पैसेंजर, विशेष ने कराया 10 घंटे तक इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन घंटे देरी से आई बरेली-दिल्ली पैसेंजर, विशेष ने कराया 10 घंटे तक इंतजार
विज्ञापन
बरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार नहीं हो रहा है। शनिवार को बरेली-दिल्ली पैसेंजर तीन घंटे की देरी से बरेली आई। इस ट्रेन पर यात्रियों का काफी दबाव रहता है। अन्य नियमित ट्रेनों के मुकाबले इस ट्रेन का रास्ते के ज्यादा स्टेशनों पर ठहराव है। ऐसे में बरेली-दिल्ली के बीच छोटे स्टेशनों के यात्री भी इस ट्रेन को पसंद करते हैं, लेकिन इन दिनों इस ट्रेन का शेड्यूल भी बिगड़ गया है।
इसके साथ ही 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन नौ घंटे देरी से आई। 05735 अमृतसर-कटिहार विशेष ट्रेन ने 10 घंटे इंतजार कराया। 12204 सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस चार और 13151 कोलकाता एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आई। संवाद