Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly defeated Farrukhabad 59-35.

Bareilly News: बरेली ने फर्रुखाबाद को 59-35 से हराया

Wed, 25 Nov 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bareilly defeated Farrukhabad 59-35.
बरेली। मानस स्थलीय आवासीय विद्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को बरेली ने फर्रुखाबाद को 59-35 से हराया। बरेली के खिलाड़ियों ने शानदार डिफेंस और तेज काउंटर अटैक की बदौलत फर्रुखाबाद के खिलाड़ियों को उबरने का मौका ही नहीं दिया। कुछ टीमों को विपक्षी टीम के मैदान पर न उतरने के कारण वॉकओवर भी मिला।
विज्ञापन

बरेली बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव सोनू श्रोत्रिया ने बताया कि सायंकालीन सत्र की शुरुआत दो वॉकओवर मुकाबलों के साथ हुई। पहले मैच में बुलंदशहर की टीम निर्धारित समय पर कोर्ट पर उपस्थित नहीं हो सकी, इसके चलते निर्णायकों ने बिजनौर की टीम को वॉकओवर देते हुए विजेता घोषित किया। दूसरे मुकाबले में प्रयागराज की टीम की अनुपस्थिति के कारण वाराणसी की टीम को भी बिना खेले ही अगले दौर का टिकट मिल गया।
विज्ञापन

ट्रिपल टैक एकेडमी ने सीतापुर के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की और पूरे मैच में अपना दबदबा कायम रखते हुए 73-29 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला शामली और सोनभद्र के बीच खेला गया। अंतिम क्वार्टर में सोनभद्र की टीम ने बेहतर तालमेल और संयम का परिचय देते हुए 75-63 से यह कड़ा मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय की टीम ने सहारनपुर के खिलाफ 41-20 के अंतर से जीत हासिल की। बदायूं और हापुड़ के बीच हुए मुकाबले में बदायूं की टीम 58-19 से विजेता बनीं। सत्र के अंतिम मुकाबले में गौतम बुद्ध नगर (जीबीएन) की टीम ने बेहतरीन खेल कौशल दिखाते हुए बलिया की चुनौती को 53-28 से ध्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed