फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Dead mare of Kallu dacoit being searched in papers, auction was held five years ago

बरेली: कागजों में तलाशी जा रही कल्लू डकैत की मरी घोड़ी, पांच साल पहले हुई थी नीलामी

Wed, 22 Dec 2021 05:10 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 22 Dec 2021 05:10 PM IST
सार

कटरी में दहशत का पर्याय रहे कल्लू डकैत को पुलिस ने वर्ष 2006 में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। उसकी घोड़ी को बरेली पुलिस लाइन में रखा गया था। सोमवार को आईजी रमित शर्मा को अचानक ही गश्त करने का खयाल आया तो उन्होंने कल्लू की घोड़ी की सवारी की इच्छा जताई। मगर जब पुलिस लाइन में घोड़ी के बारे में पता किया गया तो मौजूदा अफसर कोई जानकारी नहीं दे सके।

विज्ञापन
Bareilly: Dead mare of Kallu dacoit being searched in papers, auction was held five years ago
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो

विस्तार

कल्लू डकैत की मर चुकी घोड़ी को बरेली पुलिस तलाश रही है। उसकी नीलामी के पांच साल बाद आईजी रमित शर्मा के आदेश पर उसका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


कटरी में दहशत का पर्याय रहे कल्लू डकैत को पुलिस ने वर्ष 2006 में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। उसकी घोड़ी को बरेली पुलिस लाइन में रखा गया था। सोमवार को आईजी रमित शर्मा को अचानक ही गश्त करने का खयाल आया तो उन्होंने कल्लू की घोड़ी की सवारी की इच्छा जताई। मगर जब पुलिस लाइन में घोड़ी के बारे में पता किया गया तो मौजूदा अफसर कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन


इसके बाद आईजी ने घोड़ी को तलाशने के आदेश जारी कर दिए। मंगलवार को पता चला कि घोड़ी को 2016 में ही मुरादाबाद में कांट रोड पर शरीफनगर में रहने वाले मोहम्मद हारून को नीलाम की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित सजवाण ने बताया कि हारून से जानकारी की गई तो पता चला कि नीलामी के कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई थी। नीलामी को पांच साल से ज्यादा गुजर चुके हैं तो उसकी फाइल भी नष्ट कर दी गई है। शेष रिकॉर्ड निकलवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed