फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Daksh Chandel selected in UP Under-19 cricket team

Sports: यूपी की अंडर-19 क्रिकेट टीम में बरेली के दक्ष चंदेल का चयन, खेलने के लिए रांची रवाना

Wed, 08 Oct 2025 05:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Oct 2025 05:26 PM IST
सार

बरेली के क्रिकेटर दक्ष चंदेल का अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए चयन हुआ है। वह यूपी की टीम से खेलने के लिए रांची रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन
Bareilly Daksh Chandel selected in UP Under-19 cricket team
क्रिकेटर दक्ष चंदेल - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से हाल ही में बीनू मानगढ़ अंडर-19 ट्रॉफी के ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें बरेली के दक्ष चंदेल का उत्तर प्रदेश अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए चयन हुआ है। वह यूपी की टीम से खेलने के लिए रांची रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन


दक्ष चंदेल एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी में कोच मनीष के निर्देशन में अभ्यास करते हैं। कोच मनीष ने बताया कि दक्ष बाएं हाथ के स्पिनर हैं। यदि वह इस बार अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो उनका चयन कूच बिहार ट्रॉफी के लिए हो सकता है। 
विज्ञापन


माता-पिता रह चुके हैं एथलीट 
दक्ष का खेलों में रुझान बचपन से ही था। उनके माता-पिता दोनों ही एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं, जिससे घर में हमेशा से ही खेलों का माहौल रहा है। उनके पिता डॉ. अमित सिंह चंदेल ने बताया कि दक्ष जब मात्र चार साल के थे, तब उन्होंने सामान्य खिलौनों की बजाय गेंद और बल्ले को अपना साथी बनाया और उसी के साथ खेलते हुए खेल की बारीकियां सीखना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में 16 वर्ष के दक्ष एक बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में खेलते हैं। इससे पहले वह अंडर-14 और अंडर-16 प्रदेश टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अपनी तकनीक और खेल क्षमता को निखारने के लिए एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी से प्रशिक्षण लिया। वह भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा को अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed