{"_id":"625011edd3001422842d9543","slug":"bareilly-cop-shot-by-criminals-when-stopped-for-checking-in-izzatnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: दो बाइक पर जा रहे थे पांच बदमाश, सिपाही ने रोका तो गोली मार किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: दो बाइक पर जा रहे थे पांच बदमाश, सिपाही ने रोका तो गोली मार किया घायल
Fri, 08 Apr 2022 04:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, इज्जतनगर (बरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, इज्जतनगर (बरेली)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 08 Apr 2022 04:14 PM IST
सार
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिपाही का इलाज कराया जा रहा है। बदमाशों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
घायल सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने सिपाही श्याम सुंदर को गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
श्यामसुंदर साथी सिपाही ऋषभ के साथ लालपुर के पास नहर किनारे पिकेट ड्यूटी पर थे। भोर में करीब चार बजे दो बाइक पर निकले पांच लोगों को सिपाहियों ने रुकने को कहा तो उसमें से एक बदमाश ने फायर कर दिया, जिसके छर्रे श्याम सुंदर को लगे।
विज्ञापन
ऋषभ ने उसकी बाइक में लात मारकर गिराया तो आगे वाली बाइक पर बैठे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसी बीच सभी बदमाश भाग निकले। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिपाही का इलाज कराया जा रहा है। बदमाशों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन