फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly conversion case Mahmood will remain with police for four more days

बरेली धर्मांतरण मामला: चार दिन और पुलिस के पास रहेगा महमूद, टीम उगलवाएगी राज; कल ले जाया जाएगा भुता थाने

Mon, 08 Sep 2025 10:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 08 Sep 2025 10:26 PM IST
सार

पुलिस ने महमूद बेग को गिरफ्तार कर सात सितंबर को स्थानीय कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने महमूद बेग की पांच दिन पुलिस रिमांड मंजूर की है। अब प्रयागराज से इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में बरेली पुलिस की विशेष टीम आरोपी को लेकर लौट रही है।

विज्ञापन
Bareilly conversion case Mahmood will remain with police for four more days
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मांतरण मामले का आरोपी महमूद बेग अभी चार दिन और पुलिस की हिरासत में रहेगा, इसके बाद उसे जेल में दाखिल किया जाएगा। इस अवधि में पुलिस धर्मांतरण गिरोह से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ ही उसे ले जाकर संबंधित साक्ष्यों की बरामदगी भी कर सकती है।

विज्ञापन


भुता थाना पुलिस जीआईसी के प्रवक्ता नेत्रहीन प्रभात उर्फ हामिद का धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह को पुलिस पहले जेल भेज चुकी है। भुता थाने में मुकदमा भी दर्ज है। इस मुकदमे में रहपुरा चौधरी निवासी इमाम महमूद बेग वांछित था। इसी मामले में महमूद की पत्नी परवीर अख्तर ने हाईकोर्ट में अवैध हिरासत का आरोप लगाकर अर्जी डाल रखी थी।

विज्ञापन

पुलिस ने महमूद बेग को गिरफ्तार कर सात सितंबर को स्थानीय कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने महमूद बेग की पांच दिन पुलिस रिमांड मंजूर की है। अब प्रयागराज से इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में बरेली पुलिस की विशेष टीम आरोपी को लेकर लौट रही है। आरोपी मंगलवार तड़के तक भुता थाने पहुंचेगा। फिर चार दिन तक महमूद बेग भुता थाना पुलिस की हिरासत में रहेगा। इस दौरान पुलिस धर्मांतरण गिरोह से जुड़े राज उससे उगलवा सकती है।

फुटेज में महमूद को नहीं दिखा सके, वकील ने जवाब देने को मांगा वक्त
महमूद बेग की पत्नी की ओर से दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट पर हाईकोर्ट ने एसएसपी अनुराग आर्य को हाजिर होने का आदेश दिया था। एसएसपी ने अदालत में हाजिर होकर हलफनामा दाखिल किया। पुलिस के मुताबिक हलफनामे में धर्म परिवर्तन की गतिविधियों में महमूद बेग की संलिप्तता के तमाम साक्ष्य थे। इस बीच महमूद के वकील ने आरोप लगाया कि एसओजी ने 20 अगस्त को महमूद की गिरफ्तारी घर से की थी। इसके प्रमाण भी हैं। 

विज्ञापन

बताते हैं कि वकील ने जो प्रमाण दिखाए, उसमें सादा कपड़ों में टीम दिख रही थी लेकिन महमूद नहीं था। तब एसएसपी ने कोर्ट से अनुरोध किया कि महमूद के साथ पुलिस टीम का फोटो दिखाएं ताकि उनका आरोप सच साबित हो। तब वकील ने सफाई दी कि उस वक्त महमूद को टीम ने गाड़ी में बैठा रखा था इसलिए उसका फोटो नहीं है। पुलिस ने बताया कि शासकीय अधिवक्ताओं ने तर्क व हाईकोर्ट में दिए गए पुलिस के हलफनामे का जवाब देने के लिए महमूद बेग के वकील ने दस दिन का समय मांग लिया।

हाईकोर्ट ने बरेली पुलिस के सभी तर्क और पेश किए साक्ष्यों पर भरोसा जताया है और भविष्य में किसी पुलिस अधिकारी या आरोपी को लाने की जरूरत नहीं बताई है। आरोपी महमूद बेग अभी चार दिन और पुलिस रिमांड पर रहेगा। धर्म परिवर्तन के रैकेट के बारे में उससे पूछताछ की जाएगी, जरूरत के आधार पर साक्ष्य संकलन कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed