{"_id":"628cc1d5b5f97e3bb3441ca2","slug":"bareilly-congress-workers-fight-with-each-other-in-front-of-party-nation-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव में टिकट बंटवारे में धांधली: राष्ट्रीय सचिव के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव में टिकट बंटवारे में धांधली: राष्ट्रीय सचिव के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट
Tue, 24 May 2022 05:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 24 May 2022 05:00 PM IST
सार
दरअसर, तौकीर आलम भाषण दे रहे थे तभी महानगर संगठन के विजय मौर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ताराचंद चौधरी और उनके बेटे एवं युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी सहित कुछ और लोग विधानसभा में टिकट बंटवारे में धांधली का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के पीलीभीत बाईपास स्थित एक लॉन में आयोजित कांग्रेस की मंडलीय कार्यशाला में राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी तौकीर आलम के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
दरअसर, तौकीर आलम भाषण दे रहे थे तभी महानगर संगठन के विजय मौर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ताराचंद चौधरी और उनके बेटे एवं युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी सहित कुछ और लोग विधानसभा में टिकट बंटवारे में धांधली का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
इस पर तौकीर आलम ने कहा कि कार्यशाला के बाद उनकी बात सुन ली जाएगी। विजय नहीं माने और बहस करते रहे। अन्य कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस दौरान विजय ने अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। यह देखकर अन्य कार्यकर्ता भड़क उठे और विजय को पीटने लगे। उन्हें कार्यशाला से बाहर कर दिया। यह हंगामा करीब आधे घंटे तक चलता रहा। बाद में मामला शांत होने पर कार्यशाला फिर से शुरू हुई।
विज्ञापन