{"_id":"66f9cd9d297fdb82ab03a5e4","slug":"bareilly-college-will-open-the-way-for-employment-along-with-education-for-the-youth-bareilly-news-c-4-lko1018-492004-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ रोजगार की राह खोलेगा बरेली कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ रोजगार की राह खोलेगा बरेली कॉलेज
Mon, 30 Sep 2024 03:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नई शिक्षा नीति के तहत युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए बरेली कॉलेज की ओर से पहल की गई है। इसके तहत विद्यार्थियों को शहर के ही निजी व सरकारी संस्थानों व उद्योगों में इंटर्नशिप कराई जाएगी। इससे उनके लिए रोजगार के अवसर खुल सकेंगे।
कॉलेज के कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल की ओर से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रोजगार से जोड़ने के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई है। प्राचार्य प्रो. ओपी राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सेल को और अधिक सक्रिय किया जाएगा। हर माह इसकी बैठकें होंगी। इसमें विभागाध्यक्षों से सुझाव लिए जाएंगे। साथ ही, सेल के जरिये अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को बुलाकर सेमिनार कराए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिल सके। छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप कराने के लिए सेल की एक टीम सरकारी और निजी क्षेत्र की कंपनियों से संपर्क साध रही है।
इस तरह मिलेगा रोजगार
स्नातक व परास्नातक अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को संबंधित क्षेत्र की कंपनी में इंटर्नशिप का अवसर दिया जाएगा। विधि विद्यार्थियों को विधि फर्म, वाणिज्य के छात्र-छात्राओं के लिए बैंक व सीए फर्म, बायोटेक्नोलॉजी व जीव विज्ञान के विद्यार्थियों को चिकित्सा क्षेत्र, कंप्यूटर में रुचि रखने वालों के लिए संबंधित फर्मों में इंटर्नशिप कराई जाएगी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उस कंपनी या क्षेत्र में रोजगार दिलाने में भी प्लेसमेंट सेल सहयोग करेगा।
विज्ञापन
अगले माह होगा सेमिनार
वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों के लिए अक्तूबर माह में सेमिनार कराया जाएगा। इसमें बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े अधिकारी विद्यार्थियों को पढ़ाई के बाद रोजगार के अवसर के बारे में जानकारी देंगे। इसी तरह दूसरे विभागों में भी समय-समय पर सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कराया जाएगा। समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन भी कराया जाएगा।
वर्जन
विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रोजगार के लिए तैयार करना महाविद्यालय का उद्देश्य है। इस पहल से युवाओं को सही मार्गदर्शन के साथ ही संबंधित क्षेत्र का अनुभव भी मिलेगा। सेल की ओर से उनको नौकरियां दिलवाने का प्रयास भी किया जाएगा। - डॉ. राजीव यादव, प्रभारी, कॅरिअर काउंसलिंग व प्लेसमेंट सेल