{"_id":"61520baa8ebc3e08fa1a18a7","slug":"bareilly-college-uproar-over-copying-in-law-exam-principal-arrived-to-ask-for-security-bareilly-news-bly4609960163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज : लॉ की परीक्षा में नकल पर हंगामा, सुरक्षा मांगने पहुंचे प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज : लॉ की परीक्षा में नकल पर हंगामा, सुरक्षा मांगने पहुंचे प्राचार्य
विज्ञापन
एसएसपी से मदद मांगने पहुंचे शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचल दल से उलझे सपा के छात्रनेता, जमकर नोकझोंक और गालीगलौज
विज्ञापन
सछास जिलाध्यक्ष ने सपा कार्यकर्ताओं पर जबरन कार्रवाई का लगाया आरोप
बरेली। बरेली कॉलेज में चल रही लॉ की परीक्षा में सोमवार को एक बार फिर छात्र नेताओं और आंतरिक सचल दल की टीम के साथ जमकर नोंकझोंक हुई। सछास का छात्रनेता नकल करने से मना करने पर सचल दल से भिड़ गया। करीब आधे घंटे जमकर हंगामा और गालीगलौज हुआ। फिर प्राचार्य ने एसएसपी से मुलाकात कर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। उधर, लॉ का एक विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया।
सोमवार दोपहर बारह बजे लॉ समेत अन्य पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षा शुरू हुई। करीब 30 मिनट बाद लॉ की परीक्षा दे रहे सछास के छात्रनेता को नकल करने से कक्ष निरीक्षक ने टोका। निरीक्षक के मुताबिक, मना करने के बावजूद वह नहीं माना और बदसलूकी करने लगा। जिसकी सूचना आंतरिक सचल दल को दी गई। मौके पर पहुंचे सचल दल ने उसे बाहर निकालकर समझाया तो वह उनसे भी भिड़ गया। काफी देर तक नोंकझोंक चलती रही। हंगामा करने पर सचल दल ने कार्रवाई की चेतावनी दी तो उसने सछास के नेताओं को साजिशन परेशान करने और कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया। इस पर दल के सदस्य नाराज हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी और गालीगलौज होने लगा। छात्रनेता ने शिक्षकों पर आरएसएस से जुड़े होने का आरोप लगाया। इसी दौरान अन्य कक्ष में परीक्षा दे रहे छात्रनेता भी बाहर आ गए और प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने भी सचल दल के साथ बदसलूकी की। मामला बढ़ने पर प्राचार्य भी मौके पर आए और समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। हालांकि, कुछ देर बाद उसे परीक्षा कक्ष में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा दे रहे कई विद्यार्थी हुए परेशान
परीक्षा कक्ष के बाहर चल रहे हंगामा के चलते अन्य कक्ष में परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों की परीक्षा भी प्रभावित हुई। उन्होंने सचल दल से हंगामा करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही। कई कक्ष निरीक्षक भी अपने-अपने कक्ष से बाहर आकर हंगामा देखने में जुट गए थे। जिस पर सचल दल ने उन्हें परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए तत्काल कक्ष में वापस जाकर अपने दायित्व निर्वहन की हिदायत दी।
कॉलेज में अब और बढ़ाई जाएगी फोर्स
परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और छात्रनेताओं की दबंगई पर अंकुश लगाने के लिए परीक्षा के संपन्न होने के बाद प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन और आंतरिक सचल दल के सभी सदस्य एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मिलने कार्यालय पहुंचे। उन्होंने छात्रनेता द्वारा अभद्रता, हंगामा और गालीगलौज क रने से परीक्षा प्रभावित होने की बात कही। रोकथाम के लिए एसएसपी से फोर्स बढ़ाने को कहा। जिस पर मंजूरी मिली।
विज्ञापन
सछास जिलाध्यक्ष ने सपा कार्यकर्ताओं पर जबरन कार्रवाई का लगाया आरोप बरेली। बरेली कॉलेज में चल रही लॉ की परीक्षा में सोमवार को एक बार फिर छात्र नेताओं और आंतरिक सचल दल की टीम के साथ जमकर नोंकझोंक हुई। सछास का छात्रनेता नकल करने से मना करने पर सचल दल से भिड़ गया। करीब आधे घंटे जमकर हंगामा और गालीगलौज हुआ। फिर प्राचार्य ने एसएसपी से मुलाकात कर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। उधर, लॉ का एक विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया।