फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College: Sports facilities will be rejuvenated

बरेली कॉलेज : खेल सुविधाओं का होगा कायाकल्प

Thu, 29 Jan 2026 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Bareilly College: Sports facilities will be rejuvenated
बरेली। बरेली कॉलेज में खेल सुविधाओं के आधुनिक कायाकल्प की तैयारी शुरू हो गई है। वर्षों से उपेक्षित मैदानों को संवारने के लिए प्रशासन अब मानक आधारित एथलेटिक्स ट्रैक, बेहतर बुनियादी ढांचे, संसाधनों के नवीनीकरण और उनकी देखरेख के लिए काम कर रहा है। इस पहल से स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतिस्पर्धा के लिए उच्च स्तरीय पेशेवर मंच उपलब्ध कराने की कवायद है।
विज्ञापन

मैदान के खिलाड़ियों ने जमाई है धाक :बरेली कॉलेज का खेल मैदान से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धाक जमाई है। खेल प्रेमी और पूर्व खिलाड़ियों के लिए यह मैदान गौरव का प्रतीक है। कॉलेज प्रशासन इस विरासत को संरक्षित करने के लिए मैदान को आधुनिक खेल केंद्र के रूप में विकसित कर रहा है।
विज्ञापन

जर्जर भवन के पुनरुद्धार की भी तैयारी : कॉलेज परिसर में खेल सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ खेल विभाग के जर्जर भवन के पुनरुद्धार की भी तैयारी है। भवन की दीवारें कमजोर हो चुकी हैं। संरचना इतनी क्षतिग्रस्त है कि पास से गुजरना जोखिम भरा है। इस असुरक्षित स्थिति को देखते हुए इंजीनियरों की टीम से सर्वेक्षण कराया जा रहा है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर भवन के पुनर्निर्माण की रणनीति बनाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed