{"_id":"ca17a624c1acf755bd61aac2e6563a51","slug":"bareilly-college-program-in-memory-of-the-20-viren-dngwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज में वीरेन डंगवाल की स्मृति में कार्यक्रम 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज में वीरेन डंगवाल की स्मृति में कार्यक्रम 20 को
बरेली
Updated Thu, 18 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज के प्राध्यापक रहे वीरेन डंगवाल की स्मृति में 20-21 फरवरी को कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बरेली कॉलेज सभागार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से साहित्यकार, शिक्षाविद और मीडियापर्सन जुटेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन कवि आलोक धन्वा करेंगे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोचक मैनेजर पांडेय और विशिष्ट अतिथि आलोचक विश्वनाथ त्रिपाठी, कवि मंगलवेश डबराल होंगे। जन संस्कृति मंच एवं वीरेन डंगवाल स्मृति आयोजन समिति की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 20 फरवरी को दोपहर 1.30 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। उद्घाटन सत्र के बाद दूसरा सत्र 3.30 बजे से ‘मानी पैदा करता जीवन’ की अध्यक्षता मंगलेश डबराल करेेंगे। तीसरे सत्र की अध्यक्षता ‘उजले दिन जरूरत आएंगे’ शाम छह बजे से होगा। इस सत्र की अध्यक्षता कवि नरेश सक्सेना करेंगे। अगले दिन 21 फरवरी को चौथा सत्र ‘हजार जुल्मों से सताए लोगों’ की उम्मीद और कविता सुबह 10.30 बजे से होगा। इसकी अध्यक्षता राजेंद्र कुमार करेंगे। अंतिम सत्र दोपहर दो बजे कविता और जगहें की अध्यक्षता रवि भूषण करेंगे। वीरेन डंगवाल स्मृति आयोजन समिति में प्रो. यूपी अरोरा, प्रो. एके सिन्हा, डॉ. एसी त्रिपाठी, डॉ. इसरार, डॉ. सुबोध धवन, अजीज अहमद, वंदना देवेंद्र, कविता भारत, संजीव मेहरोत्रा के आदि तमाम सदस्य हैं।
विज्ञापन