फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College ground becomes Shiva-filled with the echo of Damru

Bareilly News: डमरू की गूंज से शिवमय हुआ बरेली कॉलेज का मैदान

Fri, 08 Mar 2024 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 08 Mar 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Bareilly College ground becomes Shiva-filled with the echo of Damru
बरेली। बरेली कॉलेज के मैदान में जुटे लगभग हजारों शिव भक्तों ने एक साथ डमरू नाद करके कीर्तिमान रचा। भगवान भोलेनाथ का जयघोष करते हुए शिव तांडव स्रोत पर डमरू बजाकर नाचते हुए भोले के भक्तों ने वातावरण को शिवमय बना दिया।
विज्ञापन

शहर में चल रहे नाथ महोत्सव के अंतर्गत बरेली कॉलेज के मैदान में डमरू नाद का आयोजन किया गया। इस अवसर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डाॅ. हरीश रौतेला ने आह्वान किया कि बरेली की पहचान नाथनगरी के रूप में हो इसके लिए आम लोगों को आगे बढ़कर आना होगा। उन्होंने कहा कि भगवान शिव त्याग और समर्पण के प्रतीक हैं।
विज्ञापन

पूर्व में प्रांत संघचालक शशांक भाटिया, प्रांत प्रचारक डाॅ. हरीश रौतेल, प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. अरूण कुमार, बाल व्यास रोहितानंद महाराज ने दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम कर शुभारंभ किया। इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी की झांकी निकाली गई। इसका स्वागत विभाग सह संघचालक राजकुमार और सह प्रांत कार्यवाह राजपाल सिंह, विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत, महानगर प्रचारक मयंक साधु आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा ग्रुप और प्रसिद्ध भजन गायिका अंजली द्विवेदी के भजनों पर भक्तों ने डमरू बजाकर नृत्य किया। कलाकार साधना ने शिव तांडव स्रोत की मनोहारी नाट्य प्रस्तुति दी। अतिथि व महापौर उमेश गौतम ने पत्रिका ‘‘शिवोदय’’ का विमोचन किया। संचालन डाॅ. गोविंद दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में सरोजनाथ महाराज, लाल बाबा, नीरजानंद महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक डाॅ. राघवेंद्र शर्मा, डाॅ. डीसी वर्मा, डाॅ. एमपी आर्या, संजीव अग्रवाल एमएलसी महाराज सिंह, विभाग प्रचार प्रमुख धर्मेंद्र सचान, महानगर सह कार्यवाह आलोक प्रकाश, प्रसून अग्रवाल, पवन अरोरा, दुर्गेश गुप्ता, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना आदि मौजूद थे। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर सप्तनाथ मंदिर परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा। यह परिक्रमा धोपेश्वर नाथ मंदिर से प्रातः साढ़े दस बजे आरंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed