{"_id":"57ec1cac4f1c1b907457423b","slug":"bareilly-college-between-october-14-and-22-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कालेज में 14 से 22 अक्टूबर के बीच होंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कालेज में 14 से 22 अक्टूबर के बीच होंगे चुनाव
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव अब 14 से 22 अक्टूबर के बीच कराने का कार्यक्रम तय हुआ है। कालेज प्रशासन की ओर से संभावित कार्यक्रम मंजूरी के लिए डीएम के सामने रखा जाएगा। चुनाव प्रभारी डॉ. अजय शर्मा ने तीन अक्टूबर को चुनाव संचालन समिति की बैठक बुलाई है। इसमें चुनाव की तैयारियों से जुड़ी रणनीति बनेगी।
बरेली कॉलेज में अब तक तीन से आठ अक्टूबर में कराने की तैयारी थी, लेकिन त्योहार और कॉलेज में अवकाश के चलते कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया है। बुधवार को चुनाव कार्यक्रम को लेकर चुनाव प्रभारी डॉ. अजय शर्मा और प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव के बीच वार्ता हुई। प्राचार्य का कहना था कि ऐसी तिथियां चुनी जाएं जिनके बीच अवकाश न पड़ता हो। चुनाव प्रभारी ने 14 से 22 अक्टूबर की तिथियां प्रस्तावित कीं। इस पर प्राचार्य ने सहमति जताई। इस पर निर्णय तीन अक्टूबर को होने वाली चुनाव संचालन समिति की बैठक में लिया जाएगा।
21 को हो सकती है वोटिंग
कॉलेज सूत्रों की माने तो 21 अक्टबूर को वोटिंग कराने पर विचार हो रहा है और मतगणना 22 अक्टूबर को होगी। नामांकन 15 से 16 के बीच में हो सकते हैं। तीन अक्टूबर को चुनाव संचालन समिति की बैठक में चुनाव का प्रस्तावित कार्यक्रम सार्वजनिक किया जाएगा और हालांकि उससे पहले डीएम की अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन
अवकाश और त्योहार के चलते 3 से 8 अक्टूबर को चुनाव कराना संभव नहीं है, इसलिए अब 14 से 22 अक्टूबर के बीच चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम बनाकर डीएम को सौंपा जाएगा। अनुमति मिलने के बाद इन तिथियों में चुनाव कराए जाएंगे। -डॉ. अजय शर्मा, छात्रसंघ चुनाव अधिकारी