फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly college

बरेली कॉलेज- डीएम से मिले देवमूर्ति, सौंपी वरिष्ठता सूची और हाईकोर्ट का स्टे

Thu, 14 Nov 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
bareilly college
बरेली। प्राचार्य पद को लेकर मची खींचतान के बीच बुधवार को बरेली कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के सचिव की हैसियत से देवमूर्ति ने डीएम नितीश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने डीएम को वरिष्ठता सूची और हाईकोर्ट का स्टे सौंपते हुए बरेली कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी की चुनाव प्रक्रिया से अवगत कराया।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में प्राचार्य पद पर डॉ. अनुराग मोहन की ताजपोशी पर विवाद छिड़ा है। डॉ. पूर्णिमा अनिल ने स्वयं को उनसे वरिष्ठ बताते हुए प्राचार्य पद पर अपना दावा किया है। उनके प्रत्यावेदन पर जांच के बाद कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने डीएम नितीश कुमार से स्थानापन्न प्राचार्य नियुक्त कर स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए बैठक बुलाने को कहा। दो दिन पूर्व इस संबंध में डॉ. पूर्णिमा अनिल ने डीएम से मुलाकात की। अब बुधवार सुबह बरेली कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के सचिव देवमूर्ति ने डीएम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डीएम को शिक्षकों की वरिष्ठता सूची और हाईकोर्ट के स्टे की कॉपी सौंपी है। साथ ही बरेली कॉलेज में मैनेजमेंट की चुनाव प्रक्रिया से अवगत कराया है। हालांकि देवमूर्ति ने डीएम से मुलाकात के संबंध में कुछ भी कहने से इंकार किया है।
विज्ञापन


देवमूर्ति मिले थे। उन्होंने कुछ दस्तावेज सौंपे हैं। अब दोनों पक्षों के प्रत्यावेदन के साथ ही इससे संबंधित नियमावली और बायलॉज का अध्ययन करके निर्णय लिया जाएगा। - नितीश कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्थाई कर्मचारियों ने डीएम से की देवमूर्ति को हटाने की मांग
बरेली। बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों ने भी जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को डीएम से मुलाकात की। अपने ज्ञापन में कर्मचारियों ने बरेली कॉलेज की मैनेजमेंट कमेटी से देवमूर्ति हटाने की मांग की है। उनका कहना था कि उन लोगों का ईपीएफ तीन साल से नहीं भेजा गया है, चौकीदारी में ड्यूटी लगाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। कॉलेज में तमाम गड़बड़ियां हैं और हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है। मुलाकात करने वालों में हरीश मौर्य, दयाशंकर, मुकेश, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed