{"_id":"5dc1d2c58ebc3e5b1816143c","slug":"bareilly-college-bareilly-news-bly38286422","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो डॉ. अनुराग मोहन को प्राचार्य नहीं मानतीं ललित कला की विभागाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो डॉ. अनुराग मोहन को प्राचार्य नहीं मानतीं ललित कला की विभागाध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ललितकला विभाग में आयोजित प्रदर्शनी में प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन द्वारा बनाए मुख्य अतिथि का नाम बदलने और प्रदर्शनी में प्राचार्य के न पहुंचने का मामला तूल पकड़ गया है। अब सामने आया है कि निमंत्रण पत्र पर ललितकला की विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह ने निवेदक के रूप में प्राचार्य, बरेली कॉलेज तो लिखा, लेकिन पदनाम के आगे कोई नाम नहीं लिखा। डॉ. अनुराग मोहन का कहना है कि जब विभागाध्यक्ष उन्हें प्राचार्य ही नहीं मानतीं तो उनके जाने का कोई औचित्य ही नहीं था।
बरेली कॉलेज के ललित कला विभाग में राज्य ललित कला अकादमी की ओर से शनिवार को प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने इसमें डीआईजी राजेश पांडेय को मुख्य अतिथि बनाया था, लेकिन विभागाध्यक्ष ने प्रोटोकॉल का हवाला देकर अपने पति राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. आरएस पुंडीर को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया। इस पर प्राचार्य भी व्यस्तता का हवाला देकर प्रदर्शनी में नहीं गए। मगर मुख्य अतिथि बदलने को लेकर घमासान मचा है। मंगलवार को सामने आया कि प्रदर्शनी के आयोजन में कार्ड पर निवेदक के रूप में प्राचार्य बरेली कॉलेज तो लिखा है, लेकिन डॉ. अनुराग मोहन का नाम नहीं है। इसी तरह उन्हें दो निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। एक पत्र पर सिर्फ प्राचार्य बरेली कॉलेज लिखा है, उनका नाम नहीं है और दूसरे पर सिर्फ डॉ. अनुराग मोहन लिखा है, लेकिन पदनाम नहीं है। इसको लेकर कॉलेज में चर्चा है कि क्या डॉ. मंजू सिंह उन्हें प्राचार्य नहीं मानती हैं।
प्राचार्य के कहने पर ही कार्ड पर मैंने उनका नाम नहीं लिखवाया, इससे लगता है कि वह खुद को प्राचार्य नहीं मानते। अगर कॉलेज का खुद को प्राचार्य मानते हैं तो उन्हें आना चाहिए था।
विज्ञापन
- डॉ. मंजू सिंह, विभागाध्यक्ष, ललित कला
मुझे दो-दो कार्ड भेजे गए थे, एक पर नाम नहीं और दूसरे पर पदनाम नहीं था, तो मेरे जाने का कोई औचित्य नहीं था। बाकी इस मुद्दे पर मुझे कुछ नहीं कहना है, मुझे कॉलेज संभालना है।
- डॉ. अनुराग मोहन, प्राचार्य, बरेली कॉलेज