फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly college

बरेली कॉलेज में सबसे बड़ा सवाल.. कौन बनेगा नया प्राचार्य

Thu, 03 Oct 2019 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
bareilly college
बरेली। बरेली कॉलेज में जैसे-जैसे प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा के रिटायरमेंट का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे नए प्राचार्य के नामों पर बहस भी तेज होती जा रही है। फिलहाल इस दौड़ में तीन लोग बताए जा रहे हैं, हालांकि यह सवाल भी उठ रहा है कि कॉलेज की प्रबंध विवादों में है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है तो नए प्राचार्य का नाम तय करने का फैसला कौन करेगा। कॉलेज में वरिष्ठता क्रम पर चल रहे विवाद को लेकर कुछ शिक्षक कोर्ट जाने की भी तैयारी कर रहे हैं, लिहाजा यह मामला और उलझ गया है।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा 15 अक्तूबर को रिटायर हो रहे हैं। वरिष्ठता क्रम के हिसाब से उनके बाद डॉ. पूर्णिमा अनिल और मंजू सिंह के नाम हैं। तीसरे नंबर पर डॉ. अनुराग मोहन हैं। इनमें से कौन अगला प्राचार्य बनेगा, इस पर असमंजस बना हुआ है। जनवरी में प्रशासन ने कॉलेज की प्रबंध समिति भंग कर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश को रिसीवर बना दिया था। इस फैसले के खिलाफ सचिव देवमूर्ति कोर्ट चले गए जहां मामला अभी विचाराधीन है। शिक्षकों का सवाल है कि प्रबंध समिति विवाद कोर्ट में होने की स्थिति में सचिव प्राचार्य बदलने का नीतिगत निर्णय कैसे ले सकते हैं। कॉलेज में वरिष्ठता का विवाद भी चल रहा है। डॉ. अनुराग मोहन की दावेदारी की चर्चा जरूर ज्यादा है लेकिन डॉ. पूर्णिमा अनिल और डॉ. मंजू सिंह उनसे सीनियर हैं और दोनों प्राचार्य बनने की इच्छुक भी हैं। डॉ. पूर्णिमा का भी जल्द रिटायरमेंट होना है लेकिन डॉ. मंजू सिंह का कार्यकाल करीब डेढ़ साल बाकी है। इसके साथ कुछ शिक्षक वरिष्ठता विवाद में हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं। लिहाजा नए प्राचार्य का नाम तय होने का मामला उलझता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

एक शिक्षिका शासन में दे चुकी हैं प्रत्यावेदन
बरेली कॉलेज की एक शासन में प्राचार्य पद का दायित्व संभालने के लिए प्रत्यावेदन भी प्रस्तुत कर चुकी हैं। कहा जा रहा है कि अगर शासन ने उनके प्रत्यावेदन का संज्ञान लिया तो उन्हें यह जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठता पर विश्वविद्यालय करेगा फैसला
बरेली कॉलेज में शिक्षकों की वरिष्ठता पर लंबे समय से घमासान है। गणित विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. टीएस चौहान ने पिछले दिनों इस पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिस पर हाईकोर्ट ने वरिष्ठता सूची लागू करने के निर्देश दिए थे। बताया जाता है कि प्राचार्य नई वरिष्ठता सूची विश्वविद्यालय को सौंप चुके हैं। अगर विश्वविद्यालय ने यह सूची लागू कराई तो बरेली कॉलेज में 20 से ज्यादा शिक्षकों की वरिष्ठता प्रभावित होगी और चार-पांच विभागाध्यक्षों की कुर्सी जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed