{"_id":"5d7aaf388ebc3e93a6299cd3","slug":"bareilly-college-bareilly-news-bly3759318121","type":"story","status":"publish","title_hn":"होगी जांच.. दहाड़े मारकर क्यों रोईं एसोसिएट प्रोफेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होगी जांच.. दहाड़े मारकर क्यों रोईं एसोसिएट प्रोफेसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज के गणित विभाग में कहासुनी के दौरान हुआ विवाद शुक्रवार को फिर तूल पकड़ सकता है। शुक्रवार विभागाध्यक्ष डॉ. स्वदेश सिंह कॉलेज पहुंचेंगे तो इस मामले में जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे।
गणित विभाग में वरिष्ठता को लेकर राजनीति चल रही है। इस समय डॉ. स्वदेश सिंह विभागाध्यक्ष हैं और डॉ. आरिफ नदीम दूसरे नंबर पर हैं। बुधवार को स्वदेश सिंह छुट्टी पर थे, इसी दौरान छुट्टी का प्रार्थनापत्र न लेने पर डॉ. आरिफ ने चपरासी को हड़काया था। बताया जाता है कि इसी दौरान कुछ ऐसी बातें हुईं कि गणित विभाग में ही तैनात डॉ. स्वदेश सिंह की पत्नी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूनम सिंह रो पड़ीं। इसके बाद कुछ अन्य शिक्षक पहुंच गए और मामला शांत हो गया। बृहस्पतिवार को अनंत चतुर्दशी का अवकाश होने के चलते कॉलेज बंद था। अब शुक्रवार को कॉलेज खुलेगा तो इस मामले पर एक बार मामला गरमा सकता है। डॉ. स्वदेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह कॉलेज पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी लेंगे।