{"_id":"5d4c800b8ebc3e6ce559cee6","slug":"bareilly-college-bareilly-news-bly3716832199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज- हंगामा तो कभी बहिष्कार.. सीटें रह गईं खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज- हंगामा तो कभी बहिष्कार.. सीटें रह गईं खाली
विज्ञापन
बरेली। इस बार बरेली कॉलेज की एडमिशन प्रक्रिया विवाद का शिकार हो गई। पहले तो छात्रनेताओं ने प्रवेश प्रक्रिया बाधित की। फिर शिक्षक संघ ने बहिष्कार कर दिया। इसका खामियाजा यहां एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को उठाना पड़ा। बरेली कॉलेज में बीए, बीएससी और एमएससी जैसे पाठ्यक्रम में भी तमाम सीटें खाली रह गई हैं।
पिछले दिनों बरेली कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया के दौरान मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. अनुराग मोहन और छात्रनेता मोहित कुमार सिंह के बीच विवाद हो गया था। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके चलते कॉलेज में तीन-चार दिन प्रवेश प्रक्रिया बाधित रही। इसका नतीजा ये रहा कि समय पर मेरिट लिस्ट जारी नहीं हो सकी। जिसके चलते बरेली कॉलेज में एडमिशन लेने के चाहत रखने वाले स्टूडे्टस को दूसरे कॉलेजों का रुख करना पड़ा। 31 जुलाई को प्रवेश की आखिरी तिथि के बाद कॉलेज में स्नातक-परास्नातक प्रथम वर्ष और लगभग सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में कई सीटें खाली रह गई हैं।
पोस्ट ग्रेजुएशन में सबसे कम दाखिले
बरेली कॉलेज में परास्नातक पाठ्यक्रम में सबसे ज्यादा सीटें खाली हैं। इसमें 1630 सीटों में सिर्फ 936 सीटें ही भरी जा सकी हैं। एमए सैन्य अध्ययन की 40 में 12, कला की 25 में 18, अर्थशास्त्र की 240 में 83, अंग्रेजी की 160 में 117, भूगोल की 60 में 43, हिंदी की 80 में 36, इतिहास की 160 में 90 सीटें ही भरी हैं। ऐसा ही हाल पोस्ट ग्रेजुएशन के अन्य पाठ्यक्रम का भी है।
विज्ञापन
पाठ्यक्रम एडमिशन कुल सीटें
स्नातक 4185 4480
परास्नातक 936 1630
डिप्लोमा कोर्स 128 230
एलएलबी 314 320