{"_id":"6a87571d5e26136e740e7bf3","slug":"bareilly-college-administration-under-fire-again-over-fees-and-admissions-bareilly-news-c-4-bly1015-950144-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फीस और प्रवेश को लेकर फिर घिरा बरेली कॉलेज प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फीस और प्रवेश को लेकर फिर घिरा बरेली कॉलेज प्रशासन
Fri, 21 Aug 2026 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में बृहस्पतिवार को कॉलेज प्रशासन और समाजवादी छात्र सभा के पूर्व छात्र नेताओं के बीच फीस व प्रवेश में गड़बड़ी पर तीखी बहस हुई। कॉलेज प्रशासन फीस बढ़ाने के संबंध में रुहेलखंड विश्वविद्यालय का अनुमोदन पत्र नहीं दिखा सका। यह विवाद छात्रों से ली जा रही अतिरिक्त फीस और प्रवेश प्रक्रिया में अनियमितताओं पर केंद्रित रहा।
समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रवेश में गड़बड़ी के कारण 115 छात्र-छात्राओं का अनुचित प्रवेश हुआ। प्रवेश एजेंसी सियारा इंफ्राटेक पर कार्रवाई न होने पर सवाल उठे। छात्र सभा ने तीसरे व पांचवें सेमेस्टर और पीजी की फीस ऑफलाइन जमा करने की मांग की। सीधे कॉलेज खाते का क्यूआर कोड जनरेट करने का सुझाव दिया गया। गेटवे से ली गई अतिरिक्त फीस वापसी की मांग भी हुई। छात्र सभा ने कहा कि कॉलेज 14000 से अधिक विद्यार्थियों से नगर निगम कर के नाम पर दो सौ रुपये प्रति विद्यार्थी ले रहा है। कॉलेज प्रति वर्ष 22 लाख रुपये कर देता है। बीच की रकम के हिसाब पर सवाल उठाए गए।
समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी हृदेश यादव ने कहा कि कॉलेज प्रशासन 800 रुपये वोकेशनल फीस बिना किसी आदेश के ले रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय का अनुमोदन पत्र दिखाने की मांग की, जिसे कॉलेज नहीं दिखा सका। छात्र सभा ने आरोप लगाया कि 751 रुपये फीस प्रबंध समिति के सचिव के आदेश से बढ़ाई गई। यह वृद्धि विश्वविद्यालय या राज्य सरकार के आदेश के बिना नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
मुख्य प्रवेश नियंत्रक व उप प्राचार्य वंदना शर्मा ने बताया कि छात्रों से आठ सौ रुपये फीस पिछले तीन-चार वर्षों से ली जा रही है। उन्होंने कहा कि वोकेशनल कोर्स में कॉलेज का खर्च आता है, इसलिए यह निर्णय लिया गया था। वंदना शर्मा ने यह भी बताया कि बाकी हॉट एंड कोल्ड की फीस समेत कुल 751 रुपये फीस समिति के सचिव के आदेश से बढ़ाई गई। प्राचार्य ओपी राय ने सभी मामलों पर जानकारी के लिए सोमवार तक का समय मांगा है।