{"_id":"588ced434f1c1b1335cf3b21","slug":"bareilly-city-between-february-ramganga-six-crs-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह फरवरी को बरेली सिटी रामगंगा के बीच सीआरएस निरीक्षण संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह फरवरी को बरेली सिटी रामगंगा के बीच सीआरएस निरीक्षण संभव
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 29 Jan 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक का निरिक्षण करते हुए रेलवेकर्मी
- फोटो : अमर उजाला कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली सिटी और रामगंगा के बीच ब्राडगेज ट्रैक का छह या सात फरवरी को सीआरएस निरीक्षण कर सकते हैं। इसके बाद कासगंज के लिए सीधे गाड़ियां शुरू हो जाएंगी और ट्रेनों की संख्या बढ़ने से आगरा को भी नियमित ट्रेन चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से बरेली को जोड़ने के लिए पहले लालकुआं-बरेली मीटरगेज को ब्राडगेज में तब्दील किया। इसके बाद काठगोदाम से बरेली होते हुए मथुरा, आगरा से दक्षिण भारत के लिए ट्रेन चलाने को बरेली-कासगंज मीटरगेज को भी ब्राडगेज बनाया। इस पर अभी कासगंज और बमियाना तक ही गाड़ियां चल रही हैं। रामगंगा और बरेली सिटी के बीच ट्रैक का सीआरएस निरीक्षण होना बाकी है। शुक्रवार को प्रबंध में श्रमिकों की भागीदारी (परेम) की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि बरेली सिटी रामगंगा के बीच छह या सात फरवरी को सीआरएस निरीक्षण कर सकते हैं। इसके बाद सीधे बरेली से कासगंज के लिए गाड़ियां शुरू हो जाएंगी। वहीं गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी और यात्रियों की दिक्कत कम हो जाएगी। वहीं आगरा के लिए नियमित ट्रेन चलाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा लंबे अर्से से दक्षिण भारत के सफर का सपना भी साकार हो जाएगा। इस बजट में तो दक्षिण भारत के लिए ट्रेन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।