{"_id":"69528c15d2fe273dc80f68f2","slug":"bareilly-cafe-case-police-arrest-six-accused-bajrang-dal-distances-itself-from-rishabh-thakur-2025-12-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली कैफे कांड: पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, ऋषभ ठाकुर से बजरंग दल ने किया किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कैफे कांड: पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, ऋषभ ठाकुर से बजरंग दल ने किया किनारा
Mon, 29 Dec 2025 07:44 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Dec 2025 07:44 PM IST
सार
बरेली के एक कैफे में नर्सिंग छात्रा की बर्थडे पार्टी में उसके दोस्तों से मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग है। जबकि मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर और दीपक पाठक अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
कैफे में मारपीट करने के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर इलाके में कैफे में तोड़फोड़ और मारपीट के आरोपी छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक नाबालिग है। मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर व दीपक पाठक अभी हाथ नहीं लगे हैं। घटना के बाद बजरंग दल ने आरोपी ऋषभ से किनारा कर लिया गया है। संगठन के पदाधिकारी का कहना है कि ऋषभ को पहले ही बाहर निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
शनिवार रात राजेंद्र नगर स्थित डेन कैफे में घुसकर कुछ युवकों ने छात्रा की बर्थडे पार्टी के दौरान उसके दोस्तों व कर्मचारियों से मारपीट, गाली-गलौज की थी। कैफे में तोड़फोड़ की गई, मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर हंगामा काटा गया। कैफे संचालक ने सुभाषनगर निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता ऋषभ ठाकुर व मिनी बाईपास रोड निवासी दीपक पाठक समेत 20-25 अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने विवेचना में सीसीटीवी फुटेज व वीडियो समेत अन्य साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी में जुट गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: कैफे में छात्रा की बर्थडे पार्टी पर हमला...भीड़ ने 'लव जिहाद' के आरोप में पीटा; बजरंग दल के दो लोगों पर FIR
विज्ञापन
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि नामजद आरोपियों के अलावा पुलिस की जांच में वीर सावरकर नगर निवासी प्रिंस सिंह, आकाश, आशीष उर्फ पारस जौहरी, गगन विहार कालोनी निवासी मृदुल उर्फ मनीष दुबे व बन्नूवाल नगर निवासी दीपक पुत्र कालीचरन का नाम प्रकाश में आया। एक नाबालिग आरोपी के भी शामिल होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सोमवार को पांच आरोपियों का चालान कर कोर्ट और नाबालिग का चालान कर बाल सुधार गृह भेजा गया है।
सीओ बोले- ऋषभ समेत आरोपियों की तलाश
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि ऋषभ ठाकुर व दीपक पाठक के कहने पर ही उन्होंने कैफे में तोड़फोड़ और हंगामा किया था। आरोपियों ने कहा कि हमसे गलती हो गई। ऋषभ ठाकुर व दीपक पाठक समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ऋषभ ठाकुर का संगठन से मतलब नहीं : गौड़
बजरंग दल के महानगर संयोजक केवलानंद गौड़ ने बताया कि ऋषभ ठाकुर का संगठन से कोई मतलब नहीं है। उसे 14 दिसंबर को ही संगठन से निकाल दिया गया था। वह और उसके साथी कोई कृत्य करते हैं तो उसका संगठन से कोई लेनादेना नहीं है।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि ऋषभ ठाकुर व दीपक पाठक के कहने पर ही उन्होंने कैफे में तोड़फोड़ और हंगामा किया था। आरोपियों ने कहा कि हमसे गलती हो गई। ऋषभ ठाकुर व दीपक पाठक समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ऋषभ ठाकुर का संगठन से मतलब नहीं : गौड़
बजरंग दल के महानगर संयोजक केवलानंद गौड़ ने बताया कि ऋषभ ठाकुर का संगठन से कोई मतलब नहीं है। उसे 14 दिसंबर को ही संगठन से निकाल दिया गया था। वह और उसके साथी कोई कृत्य करते हैं तो उसका संगठन से कोई लेनादेना नहीं है।