{"_id":"6951feb52422c44d1200e45f","slug":"an-fir-has-been-filed-against-two-bajrang-dal-activists-in-connection-with-an-assault-at-a-cafe-bareilly-2025-12-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कैफे में छात्रा की बर्थडे पार्टी पर हमला...भीड़ ने 'लव जिहाद' के आरोप में पीटा; बजरंग दल के 2 लोगों पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कैफे में छात्रा की बर्थडे पार्टी पर हमला...भीड़ ने 'लव जिहाद' के आरोप में पीटा; बजरंग दल के 2 लोगों पर FIR
Mon, 29 Dec 2025 09:39 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 29 Dec 2025 09:39 AM IST
सार
बरेली में कैफे में मारपीट के मामले में बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा की बर्थडे पार्टी पर हमला किया गया था। भीड़ ने 'लव जिहाद' के आरोप में मेहमानों की पिटाई की थी।
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर स्थित दि डेन कैफे एंड रेस्टो में बर्थ डे पार्टी के दौरान हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में रविवार को पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक शैलेंद्र गंगवार की तहरीर पर बजरंग दल कार्यकर्ता सुभाषनगर निवासी ऋषभ ठाकुर और भास्कर अस्पताल के पास रहने वाले दीपक पाठक समेत 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
कैफे में हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में प्रेमनगर थानाध्यक्ष की भूमिका की जांच उच्चाधिकारी कर रहे हैं। नर्सिंग की एक छात्रा शनिवार शाम अपने सहपाठियों के साथ रेस्टोरेंट में बर्थ डे मनाने आई थी।
छात्रा के अनुसार, उसके साथ छह युवतियां और चार युवक थे। चार युवकों में से दो शान और वाकिफ भी शामिल थे। हिंदू युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवकों की मौजूदगी की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैफे में हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में प्रेमनगर थानाध्यक्ष की भूमिका की जांच उच्चाधिकारी कर रहे हैं। नर्सिंग की एक छात्रा शनिवार शाम अपने सहपाठियों के साथ रेस्टोरेंट में बर्थ डे मनाने आई थी।
विज्ञापन
छात्रा के अनुसार, उसके साथ छह युवतियां और चार युवक थे। चार युवकों में से दो शान और वाकिफ भी शामिल थे। हिंदू युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवकों की मौजूदगी की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
Trending Videos
अनर्गल आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए कैफे में घुस गए। वहां मौजूद लोगों से अभद्रता और तोड़फोड़ करने लगे। आरोप है कि 'लव जिहाद' का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने मेहमानों की पिटाई भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शान, वाकिफ और शैलेंद्र को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने जांच की तो सामने आया कि युवती बालिग है और अपनी मर्जी से दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल थी। युवती के परिजनों को भी थाने बुलाकर बयान दर्ज किए गए। इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा गई है।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में प्रेमनगर थानाध्यक्ष राजबली सिंह की भूमिका की जांच की जा रही है।
रेस्टोरेंट में हंगामा और अभद्रता करने वालों में नामजद ऋषभ ठाकुर को संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण पहले ही निष्कासित किया जा चुका है। दूसरा नामजद संगठन का सदस्य नहीं है। इस तरह की घटनाओं से बजरंग दल का कोई सरोकार नहीं है। - केवलानंद गौड़, महानगर संयोजक, बजरंग दल