फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Bareilly people will increase the convenience of leaving the hotspots

बरेलीः हॉटस्पॉट छोड़कर बरेली वालों की भी बढ़ेंगी सहूलियतें

Sun, 31 May 2020 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bareilly: Bareilly people will increase the convenience of leaving the hotspots
कोरोना संक्रमण के बावजूद बरेली के बाजारों में अब भी कुछ लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

अफसर बोले- राज्य सरकार की गाइड लाइन लागू कराएंगे

विज्ञापन
बरेली। कोरोना से मुकाबले के लिए देश में एक बार फिर लॉकडाउन लागू कर दिया है। इसमें कई सहूलियतें बढ़ाने की बात कही जा रही है। बरेली में भी लोगों को बंदिश से काफी हद तक राहत मिलेगी। हालांकि अधिकारी अभी राज्य सरकार की गाइड लाइन के बाद ही व्यवस्था लागू करने की बात कह रहे हैं।
नए निर्देशों के मुताबिक रात नौ बजे से सुबह पांच तक कर्फ्यू जारी रहने की बात कही जा रही है। जाहिर है कि मजदूर, आम आदमी व व्यापारी वर्ग को इससे खासी दिक्कत नहीं होगी पर लेटनाइट पार्टी करने वाले रईसजादों की मुसीबत आनी तय है। धार्मिक स्थल खोलने की भी अनुमति आठ जून से देने की बात कही जा रही है पर अधिकारी भीड़ होने पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में लागू रहेगी सख्ती: एडीजी

केंद्र सरकार ने लोगों को आवाजाही व अन्य मामलों में काफी छूट दी है। इस मामले में राज्य सरकार एक दो दिन में गाइडलाइन जारी कर देगी। हम उसके मुताबिक व्यवस्था बनाएंगे। वैसे कंटेनमेंट जोन में वैसी ही स्थिति रहना तय है। - अविनाश चंद्र, एडीजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रात का कर्फ्यू सख्ती से लागू कराएंगे: डीआईजी

फिलहाल कई बातें बाद में स्पष्ट होंगी। फिलहाल इतना समझ सकते हैं कि बिना मॉस्क लगाने वालों, भीड़ लगाने वालों के खिलाफ तो पुलिस पूरी तरह कार्रवाई करती रहेगी। रात में कर्फ्यू का पूरी तरह पालन कराने पर पुलिस का जोर रहेगा। - राजेश पांडेय, डीआईजी

राज्य सरकार की गाइडलइन का इंतजार: एसएसपी

केंद्र सरकार ने राज्यों को नियमवाली अपने स्तर से लागू करने के अधिकार दिए हैं। जाहिर है ऐसे में राज्य सरकार की गाइडलाइन खासी अहमियत वाली होगी। इसी के मुताबिक जिले में प्रशासमिक अधिकारियों के साथ मिलकर लॉकडाउन लागू करने की तैयारी की जाएगी। - शैलेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed