फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly bags six medals at the Deaf State Athletic Championship.

Bareilly News: डेफ स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में बरेली ने झटके छह पदक

Sat, 03 Oct 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 03 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bareilly bags six medals at the Deaf State Athletic Championship.
बरेली। वाराणसी में आयोजित डेफ स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में बरेली के मूक-बधिर खिलाड़ी गुड्डू सिंह और सोनाक्षी गुर्जर ने तीन-तीन पदक झटके। इसके साथ ही पटना में होने वाली राष्ट्रीय डेफ प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में गुड्डू सिंह ने 1500 मीटर, 3000 मीटर और 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किए। जन्म से ही बोलने और सुनने में असमर्थ गुड्डू के पिता एक नर्सरी में काम करते हैं। वहीं, सोनाक्षी गुर्जर ने भाला फेंक और गोला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता, जबकि डिस्कस थ्रो में रजत पदक अपने नाम किया। सोनाक्षी के पिता ड्राइवर हैं। एनआईएस एवं इंटरनेशनल एथलीट कोच अजय कश्यप ने दोनों खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दिया है। वह 26 साल से जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। डेफ एथलेटिक संघ के सचिव विमल शर्मा, अनुपम शर्मा, रिदम शर्मा और जिला एथलेटिक संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed