फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Airport: Passengers will reach Airbus by minibus

बरेली हवाई अड्डाः मिनी बसों से यात्री पहुंचेंगे एयरबस तक

Wed, 11 Aug 2021 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Airport: Passengers will reach Airbus by minibus
demo photo - फोटो : demo photo

मिनी बसों पर लगाई गईं सफेद और लाल रंग की पट्टियां
विज्ञापन

बरेली से मुंबई के लिए बृहस्पतिवार को उड़ेगी पहली एयरबस

बरेली। बरेली से मुंबई की उड़ान के लिए बरेली एयरपोर्ट पर तैयारियां आखिरी चरण में हैं। बृहस्पतिवार को त्रिशूल एयरबेस के रनवे से मुंबई के लिए पहली एयरबस उड़ान भरेगी। वहां तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए एयरपोर्ट पर छह मिनी बसें मंगलवार को पहुंच गईं। यात्रियों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें इन्हीं बसों से एयरबस तक पहुंचाया जाएगा।
इंडिगो एयरलाइन के प्रतिनिधि के मुताबिक, त्रिशूल के रनवे से उड़ान की चल रही कवायद के दौरान ही यात्रियों को एयरबस तक पहुंचाने को लेकर मंथन हो रहा था। उच्चाधिकारियों ने पार्किंग तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए मिनी बस के संचालन का निर्णय लिया था। अब तक बरेली से दिल्ली के लिए एयर ट्रैफिक करीब 75 फीसदी मिल रहा है। 180 सीटर एयरबस के हिसाब से 75 फीसदी एयर ट्रैफिक मिलने की उम्मीद के चलते 25 सीटर छह मिनी बसें एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी हैं। मंगलवार को उनपर लाल और सफेद रंग की पट्ट्यिां लगाने का काम भी पूरा हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि बरेली एयरपोर्ट का रनवे एयरबस की उड़ान के लिए मुफीद नहीं था। इसे देखते हुए त्रिशूल एयरबेस के रनवे के प्रयोग को लेकर मंथन हुआ था। त्रिशूल एयरबेस के अफसरों से एनओसी मिल चुकी थी। करीब 15 दिन पहले रक्षामंत्रालय से भी एनओसी मिल गई। एयरपोर्ट से एयरबेस रनवे थोड़ी दूर होने से यात्रियों को वहां तक पहुंचाने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मिनी बस संचालन का निर्णय लिया। एयरपोर्ट डायरेक्टर राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मुंबई और बंगलूरू के लिए होने वाली पहली उड़ान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। एयरपोर्ट से एग्जिट के बाद यात्रियों को एयरबस तक मिनी बस के जरिए पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनेक्टिंग फ्लाइट वालों को आखिरी पड़ाव पर मिलेगा सामान

इंडिगो प्रतिनिधि ने बताया कि पहली उड़ान के दौरान ही कुछ यात्रियों ने कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए भी बुकिंग कराई है। ऐसे में उन्होंने सामान को लेकर सवाल किए थे। लिहाजा, कंपनी ने अब इस समस्या का भी समाधान कर दिया है। यात्रियों को उनके आखिरी पड़ाव पर ही उनका सामान दिया जाएगा। मुंबई या बंगलूरू पहुंचने पर उन्हें सामान के लिए परेशान नहीं होना होगा। इससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed