फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Airport New flight schedule to be implemented soon

बरेली: जल्द ही लागू होगा उड़ानों का नया शेड्यूल, हवाई अड्डा प्रशासन को डीजीसीए से हरी झंडी का इंतजार

Sun, 18 Oct 2026 12:49 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 18 Oct 2026 12:49 PM IST
सार

बरेली हवाई अड्डे का नया शीतकालीन उड़ान शेड्यूल इसी सप्ताह से लागू होगा। इसे डीजीसीए को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। हवाई अड्डा निदेशक ने बताया कि नया शेड्यूल सोमवार तक मिल जाएगा। इसे बुधवार से लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
Bareilly Airport New flight schedule to be implemented soon
बरेली एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सर्दियों का सीजन शुरू होने से पहले ही हवाई अड्डा प्रशासन ने उड़ानों की नई समय सारिणी पर भी काम शुरू कर दिया है। नया शेड्यूल अगले सप्ताह से लागू होने की बात कही जा रही है। इसे स्वीकृति के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) भेजा गया है। दिल्ली, नवी मुंबई, जेवर और बंगलूरू हवाई अड्डों की व्यस्तता के लिहाज से नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


बरेली हवाई अड्डा से सप्ताह से तीन दिन बंगलूरू, चार दिन नवी मुंबई, तीन दिन दिल्ली और चार दिन जेवर के लिए उड़ान है। सर्दियों के सीजन में यात्रियों की संख्या तो घट ही जाती है, इसके अलावा कोहरे के कारण दृश्यता का असर भी उड़ानों पर पड़ता है।
विज्ञापन


हवाई अड्डा के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि इससे पहले गर्मियों का सीजन देखते हुए 30 मार्च को उड़ानों का नया शेड्यूल जारी किया गया था। सर्दियों के सीजन का शेड्यूल डीजीसीए भेजा गया है। सोमवार तक नया शेड्यूल मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे बुधवार से लागू कर दिया जाएगा। इस संबंध में एयरलाइंस कंपनी के अधिकारियों से भी वार्ता हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उड़ानों की समय सारिणी में एक घंटे तक का बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed