फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareill school girl held hostage by young man in Muzaffarnagar

Bareilly: घर से कोचिंग के लिए निकली छात्रा हुई लापता, तीन दिन बाद फोन कॉल से उड़े परिवार के होश

Thu, 02 Nov 2023 05:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Nov 2023 05:50 PM IST
सार

बरेली में एक छात्रा घर से कोचिंग के लिए निकली, इसके बाद वापस नहीं आई। तीन दिन बाद उसने अपने परिजनों को कॉल कर बताया कि वह मुसीबत में फंस गई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा की खोजबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
bareill school girl held hostage by young man in Muzaffarnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली के बारादरी क्षेत्र की रहने वाली छात्रा को मुजफ्फनगर ले जाकर कमरे में बंधक बना लिया गया। पीड़ित छात्रा ने कॉल कर परिजनों को सूचना दी, लेकिन पुलिस और परिजन उसे तलाश नहीं कर सके। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बारादरी क्षेत्र के फाल्तूनगंज निवासी शख्स ने बताया कि उसकी बेटी कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी, जो घर वापस नहीं आई। काफी तलाशने पर बेटी का कुछ पता नहीं चला। बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए उसने थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: आंटी 'दवा' की पुड़िया देती थी और पैसे भी...; 10 साल के बच्चे ने बताई मकान मालकिन की करतूत
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीन-चार दिन बाद उनकी बेटी ने कॉल की। उसने बताया कि उसे मुजफ्फनगर के गांव बेल्ड निवासी अंकित, उसका पूर्व सरपंच पिता सत्यपाल, भाई मनोज, अंकुश और अनीत अपने साथ ले आए हैं और कमरे में बंधक बनाकर रखा है। 

पिता ने पुलिस को बेटी का नंबर दिया तो पुलिस सर्विलांस के जरिये लोकेशन पर पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला। छात्रा के पिता ने सभी लोगों के खिलाफ बारादरी थाने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed