फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Baradari police will clear the stigma of slander from Gangapur

गंगापुर से बदनामी का दाग साफ करेगी बारादरी पुलिस

Sun, 18 Oct 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Baradari police will clear the stigma of slander from Gangapur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo photo

जरायम खत्म करने को गलियों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, लाउडस्पीकर से जनजागरण

विज्ञापन
बरेली। अवैध धंधों के लिए बदनाम बारादरी थाने की गंगापुर बस्ती की सूरत अब जल्द ही बदल सकती है। यहां सीसीटीवी कैमरे लगाने से लेकर जागरूकता के अन्य उपाय करने की पुलिस रूपरेखा बना रही है।

बारादरी थाने से सटी गंगापुर बस्ती अवैध शराब, सट्टा, स्मैक, जुआ के लिए बदनाम है। सीओ थ्री श्वेता यादव ने बारादरी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा के साथ बस्ती की दशा और दिशा बदलने का फैसला किया है। पुलिस यहां कुछ गलियों को चिह्नित कर रही है। उनमें सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उनका फोकस तस्करों और अपराधियों के घरों की ओर होगा। कैमरों की डीवीआर बारादरी थाने में लगाई जाएगी। पुलिस अधिकारी थाने में बैठकर ही आपराधिक गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। इंस्पेक्टर ने बताया कि बस्ती में लाउडस्पीकर के जरिये जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें अवैध शराब, जुआ, सट्टे से दूर रहने और पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी संबंधी उद्घोषणा लगातार की जाएगी। इससे जहां नई पीढ़ी जागरूक होगी, वहीं तस्करों के मन में भी कार्रवाई का भय बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed