{"_id":"5deba7f28ebc3e1b8d2e8163","slug":"bar-assosiation-bareilly-news-bly3870816200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री और सांसद ने अधिवक्ताओं को दिन 15 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री और सांसद ने अधिवक्ताओं को दिन 15 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपनी विधायक निधि से पांच लाख रुपये और सांसद अरुण कुमार सागर ने सांसद निधि से दस लाख रुपये अधिवक्ताओं को कचहरी में बैठने को बरामदा और टीनशेड निर्माण को दिए हैं। इसके निर्माण के लिए शनिवार को कैबिनेट मंत्री ने कचहरी परिसर में हवन पूजन और शिलान्यास किया।
राजीव सभागार में हुई सभा में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सेंट्रल बार एसोसिएशन बेहतर तरीके से सुसज्जित हो। उन्होंने कहा शाहजहांपुर के विकास के लिए 734 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं, जिनमें सीवर लाइन भी शामिल है। रिंग रोड का काम जल्द पूरा हो जाएगा। वह शाहजहांपुर की बेहतरी के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। इस अवसर पर बार एसोसिएशन पदाधिकारियों की ओर से कैबिनेट मंत्री और सांसद को अंग वस्त्र, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यकारिणी सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष का मार्ल्यापण किया। इस मौके पर सांसद अरुण कुमार सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बांके बिहारी मिश्रा, महासचिव दिनेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधु मिश्रा आदि मौजूद रहे।