फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Banks strike , affecting three billion turnover

बैंकों में हड़ताल, तीन अरब का कारोबार प्रभावित

Sat, 30 Jul 2016 01:13 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 30 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Banks strike , affecting three billion turnover
बैंक
सार्वजनिक बैंकों में हड़ताल के चलते शुक्रवार को पूरी तरह काम काज ठप रहा। इससे करीब पौने तीन अरब रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। हालांकि कुछ निजी बैंक खुले रहे। इस दौरान आंदोलनकारियों से झड़पें भी हुईं। 
विज्ञापन

सुबह बारिश होने के बावजूद आंदोलनकारी बैंक कर्मी एसबीआई मुख्य शाखा परिसर में एकत्र हुए। यूनाईटेड फोरम के बैनर तले सभी कर्मचारी संगठन नेताओं ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। फोरम संयोजक सुनील मित्तल, अध्यक्ष दिनेश सक्सेना ने कहा कि विजय माल्या जैसे कारोबारी हजाराें करोड़ रुपये का कर्जा लेकर विदेश भाग जाते हैं। इन पर सरकार कार्रवाई नहीं कर पा रही है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार पांच बैंकाें को एसबीआई में विलय करना चाहती है। यह पिछले दरवाजे से निजीकरण की साजिश है। इसे किसी भी हाल में पूरा नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर पंकज शर्मा, ओपी वढेरा, चरण सिंह यादव, आरबी खन्ना, सोमप्रकाश, मलिक सिंह कालरा, विनीत सक्सेना, राजेंद्र शर्मा ने विचार रखे। 
विज्ञापन

दिनभर परेशान हुए ग्राहक 
हड़ताल से जिले भर में करीब तीन अरब रुपये का लेन देन प्रभावित हुआ है। रामपुरबाग स्थित यूनियन बैंक में कुछ अधिकारियों ने काम शुरू करा दिया, इस पर आंदोलनकारियों से नोकझोंक हो गई। एसबीआई में चीफ मैनेजर और इससे ऊपर के अफसराें पर आंदोलन में भाग नहीं लेने के निर्देश थे, एसबीआई मंडल कार्यालय पर कामकाज सामान्य तौर से होता रहा। इसके बावजूद मेन ब्रांच के मुख्य प्रबंधक सुनील शर्मा हड़ताल में शामिल रहे। सिविल लाइंस स्थित एक्सिस बैंक खुला रहा। आईसीआईसीआई व अन्य निजी बैंक नहीं खुले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed