फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Banks across the district to open today; three-day strike to follow.

Bareilly News: आज खुलेंगे जिलेभर के बैंक, फिर तीन दिन की हड़ताल

Sun, 27 Sep 2026 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Banks across the district to open today; three-day strike to follow.
बरेली। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से सोमवार से बुधवार तक बुलाई जाने वाली तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल की तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं, वित्त मंत्रालय के आदेश पर रविवार को जिलेभर के बैंकों और करेंसी चेस्ट को खोला जाएगा।
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय की ओर से रविवार को बैंक खोलने के संबंध में निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके मुताबिक, रविवार को सामान्य दिनों की तरह बैंक खुले रहेंगे और वहां नियमित कामकाज होगा। बैंक कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन कार्य करने और अपनी अन्य मांगों को लेकर सरकार के समक्ष आवाज उठा रहे हैं, लेकिन श्रम विभाग और बैंकिंग संगठनों के बीच कई दौर की वार्ताओं के बावजूद अब तक ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका है। इसके कारण यह हड़ताल बुलाई गई है।
विज्ञापन

जिला संयोजक नवींद्र कुमार ने बताया कि 28 सितंबर की सुबह स्टेट बैंक की कचहरी शाखा पर प्रदर्शन और सभा होगी। इसमें लंबित मांगों को उठाया जाएगा। इंडियन बैंक एसोसिएशन की नीतियों का विरोध दर्ज किया जाएगा। 29 सितंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा की पंजाबी मार्केट शाखा पर सभा होगी। 30 सितंबर की सुबह यूनियन बैंक की रामपुर गार्डन शाखा (अग्रसेन पार्क के सामने वाली गली) में सभा और प्रदर्शन किया जाएगा। बैंकिंग संगठनों की हड़ताल को बीमा कर्मी संघ ने भी समर्थन दे दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed