{"_id":"5824b49c4f1c1b067fb3a5f0","slug":"bank-s-rich-the-public-were-trounced","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक हुए ‘मालामाल’, पब्लिक की हुई फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक हुए ‘मालामाल’, पब्लिक की हुई फजीहत
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bank's 'rich', the public were trounced
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह नौ बजे से लोग बैंक के बाहर जुटने शुरू हो गए। सभी को सिर्फ एक चिंता थी कि उनके नोट बदल जाएं। कोई दूध वाले का हिसाब चुकता करना चाह रहा था तो कोई सब्जी वाले का। शादी की तैयारियों के लिए बैंकाें से मिलने वाले सौ- सौ रुपये के चार हजार रुपये भी तसल्ली दे रहे थे। कई जगह पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ी। कई बैंकाें में सिर्फ रुपये जमा हुए लोगों को रुपये बदलकर दिए नहीं गए। कुछ लोग अपने बच्चों और काम करने वालों को बैंक की लाइन में लगाने से नहीं चूके। बैंकों में तमाम अव्यवस्थाएं हावी रहीं। दिन भर अमर उजाला टीम ने विभिन्न बैंकाें का दौरा कर हालात का जायजा लिया।
सीन 1
स्थान: मालियों की पुलिया
समय: 10 बजे
बड़ौदा बैंक शाखा पर काफी लोग नोट बदलने के लिए सुबह से ही इकट्ठे हो गए थे। शाखा का गेट खुलते ही घुसने के लिए धक्का मुक्की होने लगी। इस बीच लोगाें में हाथापाई हो गई। बैंक स्टॉफ ने फोर्स बुलाई और गेट पर ताला जड़ दिया। फोर्स आने के बाद लाइन से लोगाें को अंदर बुलाया गया।
सीन 2
स्थान: सिविल लाइंस
समय: 11 बजे
ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स शाखा में बड़े खातेदार भी हैं। बाहर कोई पुलिस कर्मी नहीं था । बैंक एसोसिएशन जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह और उनके सहयोगी विक्रम सिंह आदि नोट बदलने के फार्म जमा करवाने को जुटे रहे। दो बजे कैश खत्म हो गया। कुछ ही देर में कैशियर मुकेश बाजपेयी ने कैश मंगवाया और व्यवस्था बनाई। ओबीसी शाखा बंद होने का समय 4 बजे था। इससे पहले ही भीड़ निस्तारित हो गई।
विज्ञापन
सीन 3
स्थान: कलेक्ट्रेट
समय: 12 बजे
एसबीआई मेन ब्रांच गेट पर सुरक्षा बल तैनात थे । सबसे ज्यादा ग्राहक इसी शाखा से जुड़े हैं लेकिन एसबीआई की आंतरिक सुरक्षा कर्मियाें से ग्राहकाें की खूब झड़पें हुई। बैंक प्रबंधन ने बाहर कोई काउंटर नहीं लगाया था, जिससे अव्यवस्था पूरे दिन बनी रही। नोट बदलने के लिये निर्धारित फार्म के लिए लोगाें को इधर- उधर दौड़ना पड़ा। शाखा प्रबंधक अपने कमरे में नजर नहीं आए।
सीन 4
स्थान: शहामतगंज
समय: 12:30
एचडीएफसी बैंक में काउंटर बाहर लगा हुआ था। सुबह साढ़े बारह बजे तक करीब एक हजार लोग नोट बदलने के फार्म लिए जा चुके थे। भीड़ बढ़ने लगी तो फार्म जमा करने बंद कर दिये गए। आसपास के कई लोग इस बैंक से फार्म लेकर दूसरे बैंकों में जमा करने पहुंचे।
सीन 5
स्थान: कमल सिनेमा
समय: 12:45
यूको बैंक शाखा परिसर ग्राहकों से भरा था। इस शाखा में नोट नहीं बदले गए। हालांकि पुलिस भी तैनात रही। सिर्फ एक काउंटर खुला था और लोग झगड़ा कर रहे थे। बैंक अधिकारी सुनील सिन्हा ने बताया कि कैश न मिलने से यहां नोट बदले नहीं जा रहे हैं बल्कि सिर्फ जमा हो रहे हैं।