फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bank employee missing his video goes viral in bareilly

UP: 'मुझे बहुत टॉर्चर किया... अब सुसाइड कर रहा हूं'; बरेली से लापता निजी बैंक कर्मी का वीडियो वायरल

Sat, 08 Nov 2025 02:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Nov 2025 02:06 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र निवासी मुनेंद्र मिश्रा 27 अक्तूबर से लापता है। अब उसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह आत्महत्या करने की बात कह रहा है। उसने जिन लोगों से कर्ज किया था, उन पर टॉर्चर करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
bank employee missing his video goes viral in bareilly
निजी बैंककर्मी मुनेंद्र - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में रबर फैक्टरी के पास रहने वाले 23 साल के मुनेंद्र मिश्रा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें वह लोगों से रुपये लेनदेन, शेयर मार्केट में रुपये डुबाने व कुछ लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगा रहा है। उसके पास जहर की शीशियां, सल्फास के पैकेट रखे दिख रहे हैं। वीडियो में वह आत्महत्या करने की बात कहते सुना जा रहा है। हालांकि अभी तक मुनेंद्र की आत्महत्या की कोई पुष्टि नहीं है।

विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के मुताबिक मुनेंद्र 27 अक्तूबर से लापता है। उसका कोई सुराग नहीं लगा तो चार नवंबर को परिजनों ने तहरीर देकर मुनेंद्र की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक मुनेंद्र पर कई लोगों का लाखों रुपये का कर्ज है। परिवार ने उन्हें वीडियो दिया है, उसकी सत्यता व लोकेशन की जांच कराई जा रही है। मुनेंद्र का मोबाइल नंबर तीन नवंबर से बंद है, इससे पहले वह परिजनों से बात कर रहा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: छेड़खानी के आरोपी रेलकर्मी ने थाने में इंस्पेक्टर पर किया हमला, वर्दी फाड़ी; रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वायरल वीडियो में गर्लफ्रेंड का किया जिक्र 
निजी बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग में नौकरी करने वाला मुनेंद्र की मां का दो महीने पहले बीमारी से निधन हो गया था। वीडियो में मुनेंद्र बता रहा है कि उसके बाद से वह तनाव में है। मुनेंद्र कह रहा है कि मम्मी की मौत के बाद मैं बिल्कुल अकेला हो गया हूं। पापा का अच्छा बेटा नहीं बन सका। मुनेंद्र कहता है कि रिश्तेदारों और दोस्तों ने मेरा साथ नहीं दिया। मेरी मौत के लिए मेरे परिवार का कोई सदस्य जिम्मेदार नहीं है। मुनेंद्र ने यह भी कहा है कि उसकी गर्लफ्रेंड सब जानती है।

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed