फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bank employee committed suicide by consuming poison, report filed against wife and lover

Bareilly News: बैंक कर्मी ने जहर खाकर जान दी, पत्नी और प्रेमी पर रिपोर्ट

Tue, 04 Mar 2025 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Bank employee committed suicide by consuming poison, report filed against wife and lover
बिथरी चैनपुर। एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि भाई ने भाभी व उसके प्रेमी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक शेर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके भाई राजेंद्र पाल (35) की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। भाई बैंक में नौकरी करता था।
भाई के चार बच्चे हैं। आरोप है कि उनकी भाभी के गांव निवासी भानु प्रताप उर्फ पिंटू से अवैध संबंध हैं। राजेंद्र ने दोनों को कई बार फोन पर बात करते देख लिया था। इसकी वजह से वह परेशान रहता था। आरोप है रविवार को भानु प्रताप ने उनके भाई राजेंद्र को अपने घर बुलाया।
विज्ञापन

उससे कहा कि तेरी पत्नी तुझे पसंद नहीं करती है। तू उसे छोड़ दे वर्ना ठीक नहीं होगा। इससे राजेंद्र परेशान हो गया। सुबह राजेंद्र ने अपने भाई शेर सिंह से बताया कि भानु प्रताप ने उसकी पत्नी को प्रेमजाल में फंसा रखा है और दोनों उसको धमकी दे रहे हैं कि उनके बीच से हट जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेर सिंह के मुताबिक रविवार आधी रात में भाभी के बुलाने पर वह लोग राजेंद्र के घर गए। वहां देखा कि राजेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में ले गए, जहां राजेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली है, आरोपों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed