फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bank employee arrested on charges of fraud two cars with same number recovered in Bareilly

Bareilly News: धोखाधड़ी के आरोप में बैंक का कर्मचारी गिरफ्तार, एक नंबर की दो कारें बरामद

Tue, 01 Jul 2025 02:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Jul 2025 02:02 PM IST
सार

बरेली में बिजनौर निवासी युवक एक ही नंबर से दो कार चलवा रहा था। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में उसे गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Bank employee arrested on charges of fraud two cars with same number recovered in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना पुलिस ने बिजनौर निवासी शख्स को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। रिठौरा चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने मोबीन खान नाम के जिस शख्स को गिरफ्तार किया है, वह बैंक की वसूली टीम का कर्मचारी है। मोबीन वैसे तो रिठौरा क्षेत्र के मुल्लापुर गांव में रहता है लेकिन उसने रिकॉर्ड में अपना पता बिजनौर के चांदपुर थाने के सराई गांव का लिखवा रखा है। मोबीन के पास से पुलिस ने दो विटारा ब्रेजा कार बरामद की हैं, जिन पर एक ही नंबर पड़ा है। 

विज्ञापन


दरअसल बिजनौर के ही नसीम अहमद नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर मोबीन इनमें से एक कार को बिजनौर में एक बैंक के लिए चलाया जा रहा था और दूसरी कार मोबीन यहां बरेली में चलाता था। दोनों ही कारों के चेसिस व इंजन नंबर भी खुरचे हुए लग रहे थे। इनमें से एक कार गोरखपुर निवासी शख्स की कार के चेसिस नंबर पर चल रही थी। चौकी प्रभारी की ओर से मोबीन के साथ नसीम को भी आरोपी बनाया है। मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed