फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bank customer service centre operator named for embezzling Rs 1.80 lakh

Bareilly News: 1.80 लाख रुपये की हड़पने के आरोप में बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक नामजद

Wed, 22 Apr 2026 06:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 22 Apr 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Bank customer service centre operator named for embezzling Rs 1.80 lakh
सेंथल निवासी जीशान अली ने 1.80 लाख रुपये हड़पने के आरोप में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के अधिकृत ग्राहक सेवा केंद्र (मिनी ब्रांच) के संचालक राशिद खान के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जीशान अली ने बताया कि वह 17 जनवरी 2026 की सुबह 10:00 बजे खाते में 1,80,000 रुपये जमा कराने के लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के अधिकृत ग्राहक केंद्र (मिनी ब्रांच) सेंथल गए थे। आरोप है कि वहां केंद्र संचालक राशिद खान ने नेटवर्क समस्या का हवाला देकर रुपये और पासबुक जमा करवा ली।
विज्ञापन

जीशान ने बताया कि जब वह पासबुक लेने दोबारा गए तो वहां राशिद खान मौजूद नहीं था। आरोप है कि उसका भाई आमिल खान टालमटोल करता रहा। एटीएम से रुपये निकालने गए तो खाते में रुपये जमा नहीं किए गए थे। बार-बार कहने के बावजूद न तो रुपये खाते में जमा किए गए, न ही पासबुक लौटाई गई। थाना पुलिस और एसएसपी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपी राशिद और आमिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि विवेचना की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
बहन की शादी के लिए इकट्ठे किए थे रुपये
जीशान ने बताया कि उन्होंने बहन का निकाह कराने के लिए रुपये इकट्ठा किए थे। उसको जमा कराने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed