{"_id":"5839e7944f1c1b5a2c13bab4","slug":"bank-atms-are-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के साथ एटीएम की हो गई छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के साथ एटीएम की हो गई छुट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 27 Nov 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
bank
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट निकालने वालोें को शहर और कस्बों में दिन भर परेशानी रही। अधिकांश एटीएम आज सुबह खाली हो गए थे। अब लोगों को सोमवार की सुबह तक एटीएम से कैश निकालने के लिए इंतजार करना होगा। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण बैंक नहीं खुलेंगे। वहीं दूसरी ओर कैश चेस्ट खाली होने के कारण सोमवार दोपहर बाद तक एटीएम से धनराशि निकालने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
लोगों को उम्मीद थी कि दो दिन तक बैंक बंद करने से पहले अधिकांश एटीएम में कैश भरवा दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अधिकांश एटीएम दोपहर बाद ही खाली हो गए थे, लोग इनसे कैश निकालने पहुंचे तो एटीएम बंद देखकर मायूस होकर लौट गए।
सिविल लाइन बड़ा डाकखाना स्थित पीएनबी और यूको बैंक का एटीएम कई दिन से खराब है। ईसाईयों की पुलिया पर एसबीआई, विजया बैंक के खाली एटीएम ने लोगों को निराश कर दिया था। काली बाड़ी का सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक का एटीएम भी कुछ देर बाद बंद हो गया। राजेंद्रनगर, डीपी पुरम, स्टेडियम रोड के भी अधिकांश एटीएम बंद मिले।
विज्ञापन
राहत देने के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया मुख्य शाखा के तीन एटीएम जरूर चालू थे। जिनमें लाइन लगाकर लोग कैश ले रहे थे। कुतुबखाना, अय्यूब खां चौराहा स्थित बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम बंद रहे। बैंक आफ बड़ौदा के शहर में स्थापित अधिकांश एटीएम दो दिन से बंद हैं।
कैंप में खुलेंगे मजदूरों के खाते
मजदूर, श्रमिक तथा अन्य सभी के खाते खुलवाने के लिए बैंक प्रबंधन की ओर से बड़े स्तर पर योजना तैयार की जा रही है। सुबह मजदूरों के अड्डों पर बैंक खाता खोलने के लिए कैंप लगेगा। इस दौरान श्रम विभाग के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी खाते खुलवाने के दौरान मौजूद रहेंगे। सभी खातेदारों को आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।
आन लाइन पेमेंट करके तेजी से कराएं विकास
मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने चुनाव से पहले सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से आन लाइन भुगतान के आदेश किए हैं। सभी मजदूरों के खाते खोलने के फैसले के बाद सरकारी निर्माण और विकास कार्यों का आन लाइन भुगतान करने में ठेकेदारों को परेशानी नहीं होगी। इस सिस्टम से कैश की जरूरत नहीं है, इसलिए सभी कामों को 15 दिसंबर तक कम से कम 50 फीसदी पूरा कराने की जिम्मेदारी डीएम और एसएसपी को सौंपी गई है।