{"_id":"657a10e8ac457b73ff05988a","slug":"bangladeshi-woman-and-hotel-owner-running-sex-racket-bareilly-news-c-4-bly1015-304401-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बांग्लादेशी महिला और होटल मालिक चला रहे सेक्स रैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बांग्लादेशी महिला और होटल मालिक चला रहे सेक्स रैकेट
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाइपास के होटल में बांग्लादेशी महिला और होटल मालिक पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत की गई है। बारादरी इंस्पेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
बरेली पुलिस, एडीजी, आईजी को टैग कर की गई शिकायत में काशिफ अहमद ने लिखा है कि मंगलवार रात उन्हें बजरंग ढाबा के पास कार में एक महिला और एक युवक मिले। ये लोग उसे बातों में लगाकर पीलीभीत बाइपास के एक होटल में ले गए। वहां कमरा नंबर 210 बुक किया। 15 मिनट बाद ही वहां एक महिला आ गई। महिला ने खुद को बांग्लादेश का मूल निवासी बताते हुए हाल में दिल्ली में रहने की बात कही। उसने भारतीय आधार कार्ड व पासपोर्ट होने का दावा भी किया। काशिफ ने आरोप लगाया कि उसे पक्का यकीन है कि महिला और होटल मालिक मिलकर सेक्स रैकेट चला रहे हैं। उनके साथ और भी बांग्लादेशी महिलाएं हो सकती हैं।