{"_id":"672a964a4374e3d7f902bbf4","slug":"band-baja-procession-from-devotthan-ekadashi-advance-booking-in-marriage-hall-bareilly-news-c-4-bly1015-515436-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: देवोत्थान एकादशी से बैंड-बाजा, बरात... मैरिज हॉल में एडवांस बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: देवोत्थान एकादशी से बैंड-बाजा, बरात... मैरिज हॉल में एडवांस बुकिंग
विज्ञापन
बरेली। पंच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के बाद अब निगाहें देवोत्थान एकादशी पर हैं। इस तिथि से शादी-ब्याह का सीजन भी शुरू होगा। जिन लोगों के रिश्ते तय हुए हैं वह अब बरातघरों के साथ ही बैंड-बाजा सहित अन्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। वहीं, बाजार भी सजकर तैयार हो चुके हैं। दीपों के उत्सव के बाद अब शादियों के सीजन में भी करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद है।
नवंबर-दिसंबर में विवाह के 17 शुभ मुहूर्त हैं। कारोबारियों के मुताबिक ज्यादातर परिवारों ने नवरात्र से ही विवाह के लिए गहने, कपड़े आदि की खरीदारी शुरू कर दी। ज्यादातर लोग कई महीने पहले ही बरातघरों की बुकिंग करा चुके हैं। ज्यादातर मुहूर्त में मैरिज हॉल बुक हैं। जो उपलब्ध हैं, वहां भी अब ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। बैंड बाजा, बग्घी, कैटर्स का भी यही हाल है।
बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गोपेश अग्रवाल के मुताबिक शहर के 150 मैरिज, बैंक्वेट हॉल की एडवांस बुकिंग है। अनुमानित करीब दो हजार से ज्यादा विवाह शहरी क्षेत्र में होंगे। देहात क्षेत्रों में टेंट लगाकर या किसी सार्वजनिक भवन में भी वैवाहिक आयोजन होंगे। इसके चलते टेंट कारोबारियों की भी बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन
जिन बैंड बाजा वालों के पुराने स्पीकर खराब हो गए थे, उन्हें भी दुरुस्त कराने के लिए पुराना रोडवेज स्थित बाजार में कतार लग रही है। मैकेनिक रवि के मुताबिक डीजे में हाई बेस की मांग हो रही है।
ब्यूटी पार्लर में नहीं मिल रहा स्लॉट
ब्यूटी पार्लर संचालिका संगीता के मुताबिक ज्यादातर लोगों ने एडवांस बुकिंग कराई है, ताकि आखिरी वक्त पर दुल्हन को सजाने के लिए भागदौड़ न करनी पड़े। अब कई ब्यूटी पार्लर में दूल्हा-दुल्हन को सजाने के लिए स्लॉट ही नहीं मिल रहा। कोहाड़ापीर में कॉस्मेटिक के थोक कारोबारी जीशान के मुताबिक सौंदर्य प्रसाधन की बिक्री बढ़ गई है। इनमें ब्रांडेड के साथ नॉन ब्रांडेड की सामानों की भी मांग है।
किस माह कितने शुभ मुहूर्त
नवंबर : 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29
दिसंबर : 04, 05, 09, 10, 14 और 15
अमर उजाला ब्यूरो