Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ban on the transfer of officials involved in the revision of electoral rolls

Bareilly News: मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण से जुड़े अफसरों के तबादलों पर रोक

Tue, 03 Nov 2026 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Ban on the transfer of officials involved in the revision of electoral rolls
बरेली। विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 12 नवंबर से चार जनवरी 2027 तक चलेगा। इसको देखते हुए निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान अफसरों का स्थानांतरण चुनाव आयोग की अनुमति पर ही होगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी निर्देश में बताया गया है कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जाएगा। 12 नवंबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन होगा, जबकि चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसमें प्रमुख भूमिका वाले अधिकारियों के स्थानांतरण पर रोक लगी है। अगर किसी अधिकारी का स्थानांतरण अपरिहार्य हो तो उसकी पूरी वजह बताते हुए चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजना होगा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह ने संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, जिला विकास अधिकारी, बीएसए और बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को आयोग के निर्देशों के अनुपालन के लिए कहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed