फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ban on movement of heavy vehicles during the day

Bareilly News: दिन में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक

Sun, 17 Nov 2024 03:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Ban on movement of heavy vehicles during the day
शेरगढ़। शुक्रवार को हुए हादसे के बाद नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन जाग गया है। एक तरफ नगर पंचायत सड़कों पर लटक रहे पेड़ों की टहनियों को छंटवाना शुरू कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन ने ओवरलोडेड गन्ने के ट्रकों को इन मार्गों से दिन में न निकालकर अब रात में निकलवाने को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाही-शेरगढ़-बहेड़ी मार्ग स्थित बाईपास तिराहे के नजदीक ओवरलोडेड तेज रफ्तार गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी थी, जिसमें बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके ढाई वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसको संज्ञान में लेते हुए अगले ही दिन नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सड़क के नजदीक दोनों तरफ खड़े पेड़ों की नगर पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन मौर्य ने अपनी मौजूदगी में छंटाई कराया है, जिससे सड़क पर दूर तक आसानी से देखा जा सके। क्योंकि अधिकांश पेड़ों की टहनियां सड़क के ऊपर लटक रही थीं। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से थाना अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने भारी वाहनों व ट्रकों को बैरियर लगवाकर दिन में आवागमन पर रोक लगा दिया है, जिन्हें शाम को कस्बे से निकाला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed