{"_id":"577c0e044f1c1b090c7fb697","slug":"balkgiri-will-disclose-on-the-thirteenth","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालकगिरी की तेरहवीं पर वसीयत का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालकगिरी की तेरहवीं पर वसीयत का खुलासा
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 06 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा अलखनाथ मंदिर के महंत बालकगिरी की तेरहवीं पर उनकी वसीयत का खुलासा कर दिया गया। अलखनाथ प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष बाबा महंत कालूगिरी ने सभी महंत और भक्ताें के सामने वसीयत सार्वजनिक की।
मंगलवार को अलखनाथ मंदिर में बाबा बालकगिरी का षोडसी मनाया गया। इस मौके पर तमाम अखाड़े के महंत शामिल हुये। बाबा कालूगिरी का चादर विधि भी हुआ। उन्हाेंने बालक गिरी की वसीयत सार्वजनिक करते हुए जानकारी दी कि अलखनाथ मंदिर और उससे जुड़े सारे मंदिरों तथा परिसंपत्तियों की देखरेख को अलखनाथ प्रबंध कमेटी का गठन कर उसको सौंपा गया है। कमेटी में कालू गिरी को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा विष्णु गिरी, लक्ष्मी गिरी, स्वरूपा नंद सरस्वती सदस्य रहेंगे। षोडसी में निरंजनी, जूना, आनंद व अन्य अखाड़े से महंत शामिल हुए। बालकगिरी ने 20 जून को गंगाचरण अस्पताल में प्राण त्यागे थे।
वसीयत में यह हैं संपत्तियां
हनुमान मंदिर सिविल लाइंस, स्टेशन रोड, बड़ा डाकखाना, सिटी स्टेशन, ईसाईयाें की पुलिया, भैंरो मंदिर पूर्णागिरी व धर्मशाला दारागंज इलाहाबाद, गंगा मंदिर बहेड़ी, मढ़ी शिवालय व समाधि बहेड़ी भोजीपुरा, आंवला। बहेड़ी, आंवला, भोजीपुरा में खेत भूमि। शेरगढ़ रोड पर 40 दुकानें। बहेड़ी में 3.414 हेक्टेयर में एक महिला महाविद्यालय, गौशाला।
विज्ञापन
मलखानगिरी ने फिर ठोका दावा
बाबा मलखान गिरी ने खुद को धर्मगिरी का चेला होने के तर्क पर अलखनाथ मंदिर के महंत की गद्दी पर फिर अपना दावा ठोका है। उन्होंने मंगलवार को डीएम को पत्र लिखकर मंदिर की गद्दी दिलाने की मांग की। कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह भूख हड़ताल करेंगे।