फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Balconies of 29 houses and establishments will be removed, Municipal Corporation will give notice

Bareilly News: 29 घरों-प्रतिष्ठानों के छज्जे हटेंगे, नोटिस देगा नगर निगम

Mon, 05 Jun 2023 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Balconies of 29 houses and establishments will be removed, Municipal Corporation will give notice
बरेली। कोतवाली से कोहाड़ापीर तक 1307 मीटर लंबा कुतुबखाना पुल और 250 मीटर लंबी अप्रोच रोड बनाई जानी है। मार्ग पर 29 घरों और प्रतिष्ठानों के छज्जे हटाए जाने की जरूरत है। निशान लगाए जा चुके हैं। लोगों को स्वयं हटाने के लिए मौखिक तौर पर बताया गया था। नागरिकों और दुकानदारों ने छज्जा हटाने का भरोसा तो दिया था, लेकिन किसी ने उन्हें हटाया नहीं। इसलिए समयबद्ध काम में बाधा पड़ रही है। अब कार्यदायी संस्था ने नगर आयुक्त के माध्यम से नोटिस जारी करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

पुल निर्माण में बाधा बनने वाले अवैध कब्जों, मकानों तथा प्रतिष्ठानों के छज्जे को अभियंताओं ने सूचीबद्ध किया है। सड़क नौ मीटर चौड़ी है। इसमें साढ़े मीटर मीटर चौड़ा टू लेन पुल बन रहा है। पुल कोतवाली से शुरू होकर कोहाड़ापीर तक जाएगा। अवैध कब्जे हटाने के लिए सेतु निगम व नगर निगम के अभियंताओं ने संयुक्त निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था को काम को रफ्तार देने के आदेश दिए गए हैं। नगर आयुक्त संबंधित लोगों को नियत समय तक छज्जे हटाने के लिए पाबंद करेंगी।
विज्ञापन

खोदाई से है खतरा... संभल कर चलें
कोतवाली से कुतुबखाना चौराहे तक सौ मीटर हिस्से में चार से पांच फुट गहरा गड्ढा खोदकर पुल का निर्माण किया जा रहा है। मार्ग के दोनों ओर से जान जोखिम में डालकर लोग पैदल व वाहनों से गुजर रहे हैं। आवागमन के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं दिया गया है। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक अरुण गुप्ता का कहना है कि जरूरत के हिसाब से कई जगह खोदाई की गई है। जब तक ज्यादा जरूरी न हो, इस क्षेत्र में न जाएं। निर्माण के दौरान एहतियात बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वैसे तो 31 अक्तूबर तक पुल का निर्माण पूरा करने की डेडलाइन है, लेकिन 30 सितंबर तक इसे पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed