फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bajar

कहीं खुला कहीं बंद रहा बाजार, झड़पें भी हुईं

Thu, 11 Dec 2014 10:13 PM IST
बीरेली
बीरेली Updated Thu, 11 Dec 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
bajar

व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल से मारपीट के विरोध में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (कंछल गुट) का प्रस्तावित बाजार बंद शहर में खास असरदार नहीं रहा। साप्ताहिक बंदी के  बावजूद बंद को सफल बनाने के लिए नेताओं को जूझना पड़ा। शहामतगंज और शाहदाना इलाके में बंद कराने की कोशिश पर विरोध भी हुआ। संगठन ने बंद सफल होने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। शासन से आरोपी अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई और ऐसा न होने पर लखनऊ में धरना देने की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन

शहामतगंज को छोड़कर मुख्य बाजार बृहस्पतिवार को वैसे भी बंद रहता है। संगठन के प्रदेश स्तरीय बंद के आह्वान और साप्ताहिक बंदी के बावजूद मुख्य बाजार के किला जैसे कुछ हिस्सों में दुकानें खुलीं। शहामतगंज मार्केट तो सुबह लगभग पूरा खुला था। उप्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (कंछल गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष शोभित सक्सेना के साथ पदाधिकारियों ने बाजार में घूमकर दुकानें बंद करने का आह्वान किया। अधिकांश जगह व्यापारी नेताओं के सम्मान में उस समय बाजार बंद कर लिया गया। हालांकि इनके आगे बढ़ते ही दुकानें खुलने भी लगीं। शहामतगंज और शाहदाना के कुछ दुकानदार व्यापारी नेताओं से भिड़ गए। कहा कि साप्ताहिक बंदी के दिन अपनी दुकानें बंद करके आ गए वो नुकसान क्यों उठाएं। उनकी बंदी के दिन रविवार को बंद कराते तो मानते। इस पर शोभित ने समझाया कि आह्वान प्रांतीय स्तर से हुआ है। स्थानीय इकाई ने दिन तय नहीं किया। बरेली कालेज के पास एक दुकान को बंद कराने पर भी इसी तरह की बहस हुई। राजेंद्र नगर, सैलानी और सुभाषनगर के पॉकेट मार्केट बंदी से अछूते दिखे। हालांकि संगठन ने अंत में व्यापारियों के सहयोग से बंद सफल होने का दावा किया। इस अवसर पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, महामंत्री दीपक द्विवेदी और रुहेलखंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष विधान टंडन ने भी व्यापारी हित में कंछल गुट का साथ दिया। हसनैन अली, फिरोज अहमद, शब्बू बेग, राजकुमार राजपूत, नरेश सेठी, वीके जैन, चंद्रभान गुप्ता और मुकेश झा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed